संवाददाता हम भारती न्यूज़
अज़हर शेख , मुम्बई महाराष्ट्र
मुकेश त्रिपाठी (भजन लोकगायक) को मिला भाजपा में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का दायित्व
मुम्बई : - देश की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा में मीरा भायंदर शहर के सुप्रसिद्ध भजन लोकगायक मुकेश त्रिपाठी को जिले में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का दायित्व सौंपा गया जिसमें पार्टी की तरफ से मीरा भायंदर शहर के भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट रवि व्यास के अनुमोदन पर उन्हें यह पदभार ग्रहण कराया गया।
मुकेश त्रिपाठी ने मीडिया से साक्षात्कार के दरम्यान पत्रकार सुशील मिश्रा से उन्होंने बताया कि यह मेरे लिए गर्व की बात है की मुझे भारतीय जनता पार्टी जैसे बड़े पक्ष में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।वहीं मुकेश त्रिपाठी के इस दायित्व की जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा के युवा जिला अध्यक्ष दरोगा पाण्डेय (सभापति) और भाजपा जिला सचिव सुनील केशरी के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। उनके इष्ट मित्र और शुभचिंतक जिन्होंने उन्हें यहाँ तक पहुचाया उसमें मुख्यतः अरविंद उपाध्याय समाज सेवक, ज्योतिषाचार्य सुरेश गुरु ओझा महाराज, सुजीत तिवारी, मंजीत तिवारी (तिवारी बंधू), नरसिम्हा ग्रुप के अजय सिंह राजपूत, नगरसेवक विजय राय, भाजपा नेता गौरीशंकर पाण्डेय, के.के तिवारी, भाजपा नेता संदीप तिवारी, विवेक उपाध्याय, मुकेश तिवारी, सहित कई मित्रों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला संयोजक ओम प्रकाश कावड़िया और महाराष्ट्र भाजपा के उपाध्यक्ष आचार्य पवन पंडित, मुम्बई भाजपा नेता प्रमोद मिश्रा सहित पदभार ग्रहण समारोह में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रतिष्ठित पदाधिकारी उपस्थित रहे।