Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

गणतंत्र दिवस परेड का पुलिस लाइन में फाइनल रिहर्सल


हम भारती न्यूज से 

गोरखपुर जिला  ब्यूरो चीफ

धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

गोरखपुर/गणतंत्र दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में भव्य परेड मान प्रणाम का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी सोमवार को भी जोरशोर से चलती रही। परेड का फाइनल रिर्हसल भी हुआ। इस दौरान बंदूकों में गोली लोड करने के दौरान एक असलहे से फायर हो गया। हालांकि, पुलिस कर्मचारियों की सतर्कता से कोई नुकसान नहीं पहुंचा। एसएसपी ने फुल ड्रेस ग्रांड रिहर्सल का जायजा भी लिया।

हर वर्ष की तरह राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर है। इस दौरान होने वाली परेड के साथ भव्य कार्यक्रम के बीच पुलिस कर्मचारी झांकी निकालते हैं। कार्यक्रम में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाता है। इस बार गणतंत्र दिवस परेड पर चीफ गेस्ट जिलाधिकारी विजय किरन आनंद होंगे। वह परेड का मान प्रणाम करेंगे। सुबह नौ बजे से शुरू होने वाले प्रोग्राम में सवा नौ बजे एसएसपी, नौ बजकर 20 मिनट पर डीआईजी, नौ बजकर 25 मिनट पर एडीजी जोन पहुंचेंगे। साढ़े नौ बजे ध्वजारोहण होगा। 9.38 मिनट पर चीफ गेस्ट परेड का निरीक्षण करेंगे। 10. 40 मिनट पर चीफ गेस्ट कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। पौने 11 बजे सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह और प्रशस्ति पत्र वितरण किया जाएगा। 11 बजे पुलिस कर्मचारियों की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे।


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies