पूरी हुई आस ,हर घर का हुआ विकास: श्रवण सिंह
लाभार्थी संपर्क योजना के अंतर्गत गोरखपुर जनपद के विकासखंड बांसगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत धो गहरवार के गांवो में आज लाभार्थियों को लाभार्थी पत्रक सौंपा गया और चंदन का टीका लगाकर सम्मानित किया गया। तथा आगामी विधानसभा चुनाव में पुनःएक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने के लिए लोगों से अपील की गई। इस दौरान पूर्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष एवम् स्वच्छ भारत अभियान के क्षेत्रीय सह संयोजक श्रवण सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हर तबके के लोगों का विकास हुआ हर गरीब को निशुल्क राशन आवास व सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की गई जबकि पूर्वर्ती शासनकाल में भेदभाव जातिवाद के आधार पर लोगों को लाभ पहुंचाया जाता था। परन्तु भाजपा सरकार ने यह सभी भेदभाव को मिटा कर सबका साथ सबका विकास के सूत्र पर लोगों का विकास किया। मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार सर्व समाज की सरकार है तथा सबका साथ सबका विकास उद्देश्य को लेकर जनता के बीच में कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष परमवीर सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शुभकर्ण सिंह, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र ,अखिलेश तथा कार्यकर्ता व सैकड़ों की संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला चीफ ब्यूरो धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
पूरी हुई आस ,हर घर का हुआ विकास: श्रवण सिंह
जनवरी 14, 2022
0
Tags