Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

बी डी ओ के मनमानी रवैए से परेशान ग्राम प्रधानों ने किया धरना प्रदर्शन।

 हम भारती न्यूज़
प्रयागराज


बी डी ओ के मनमानी रवैए से परेशान ग्राम प्रधानों ने किया धरना प्रदर्शन।




प्रयागराज।हंडिया विकासखंड मुख्यालय पर आज दर्जनों ग्राम प्रधानों ने बी डी ओ के मनमानी रवैये से परेशान होकर धरना प्रदर्शन किया।
 ग्राम प्रधानों का कहना है कि बी डी ओ के द्वारा अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ)मनरेगा को हंडिया में जॉइनिंग नहीं कराया जा रहा है।
     ग्राम प्रधानों ने बताया कि जिलाधिकारी प्रयागराज का आदेश प्राप्तांक संख्या 1974 दिनांक 5 जनवरी 2022 के द्वारा एपीओ हंडिया अरुण कुमार वर्मा को मनरेगा के जनपद प्रकोष्ठ में संबंध किया गया था और उनके स्थान पर शरद यादव को हंडिया में ज्वाइन कराने का आदेश दिया गया है जिसमें खंड विकास अधिकारी जिलाधिकारी के आदेशों का पालन न करते हुए अपनी मनमानी करते हुए ना तो हंडिया से अरुण कुमार वर्मा को रिलीव कराएं और ना ही नए एपीओ शरद यादव का जोइनिंग कराया।
जब उक्त संबंध में प्रधानों ने बी डी ओ  देव कुमार से बात किया तो उन्होंने बताया कि नये एपीओ शरद यादव आने के बाद मुझसे मुलाकात नहीं किये और अब अचार संहिता लग गया हैं जिसके कारण मैं जोइनिंग नहीं करा पाऊंगा जबकि स्वयं वीडियो देव कुमार 6 जनवरी और 7 जनवरी को अनुपस्थित थे उनकी अनुपस्थिति में बड़े बाबू हंडिया के द्वारा नए एपीओ शरद यादव का जोइनिंग भी करा दिया गया है जिसको बी डी ओ हंडिया देवकुमार मानने के लिए तैयार नहीं है।
आपको बता दें कि एपीओ हंडिया अरुण कुमार वर्मा के द्वारा कमीशन की मांग किए जाने को लेकर ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी प्रयागराज से एपीओ की शिकायत की थी जिस को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी प्रयागराज ने लिखित आदेश दिया कि एपीओ हंडिया अरुण कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से मनरेगा प्रकोष्ठ प्रयागराज संबंध किया जाए और उनके स्थान पर शरद यादव को हंडिया का नया एपीओ बनाया जाए। जिलाधिकारी के आदेशों की अवहेलना करते हुए बी डी ओ हंडिया मनमानी पर डटे हुए हैं
वहीं  नए एपीओ शरद यादव का जोइनिंग नहीं करा रहे हैं और ना ही पूर्व एपीओ अरुण कुमार वर्मा को रिलीव कर रहे हैं।
धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से सत्येंद्र त्रिपाठी प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय प्रधान संघ जयप्रकाश यादव प्रधान संघ अध्यक्ष इंडिया जय शंकर यादव प्रधान बिल्सी संरक्षक प्रधान संघ इंडिया संजय शुक्ला प्रधान और अरुण कुमार साधना पांडे राजेश यादव प्रधान संघ कोषाध्यक्ष श्याम बहादुर शर्मा सचिव प्रधान संघ सहित दर्जनों की संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies