Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

चोरी की योजना बनाते समय 04 नफर अभियुक्त मय 02 अदद नाजायज चाकू व 04 अदद चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार

 थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

चोरी की योजना बनाते समय 04 नफर अभियुक्त मय 02 अदद नाजायज चाकू व 04 अदद चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार




जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर चोरी की योजना बनाते समय अभियुक्त 1. अजय कुमार यादव पुत्र रघुनाथ राय यादव निवासी सोनपुर पहाड़ी चौक थाना सोनपुर जनपद छपरा बिहार, 2. दीपक शाह पुत्र स्व0 बुद्धू शाह निवासी कैलाशनगर बगहा 2 थाना पटखौली जनपद बेतिया बिहार, 3. जीतू पासवान पुत्र जोखू पासवान निवासी जलहा थाना सहरामपुर जिला मोतिहारी बिहार 4. विनोद महतो पुत्र दशरथ महतो निवासी जलहा थाना सहरामपुर मोतिहारी बिहार के कब्जे से 02 अदद नाजायज चाकू व 04 अदद चोरी की मोबाइल बरामद करते हुए आज दिनांक 22.02.22  समय 02.30 बजे मुखबिर की सूचना पर विश्वविद्यालय चौराहा स्थित बस स्टैण्ड से गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 116/22 धारा 401/411/413 भादवि व मु0अ0सं0 117/22,118/22  धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 पूछताछ/विवरण-: पूछताछ में इन्होने बताया कि हमलोग ट्रेन में वेटर का काम करते थे ट्रेनो मे घुमकर समान बेचते थे इसी दौरान चोरी भी करने लगे करीब एक वर्षो से हमलोग इस धन्धे में संलिप्त है एक दिन पूर्व हम लोग गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर ही एक व्यक्ति की मोबाइल चोरी किये है आज जब हमलोग चोरी का योजना बना रहे थे तभी आप लोगो द्वारा पकड़ लिए गये । घटना के समय हमलोग कोड वर्ड शब्द का प्रयोग करते है मोबाइल चोरी करते है तो “ घंटी ” कोड वर्ड प्रयोग करते है एंव पैसा को “ पुड़ी ” कहते है तथा यदि पुलिस घुमती है तो हमलोग पुलिस को “ लड़का ” कोड वर्ड बोलते है । अभियुक्त दीपू शाह उपरोक्त ने बताया कि मैं पहले भी लखनऊ चारबाग से चोरी के मुकदमें में जेल जा चुका हूँ । इस प्रकार ये लोग ट्रेनो में एंव स्टेशन तथा स्टेशन के बाहर चोरी करते है इनके द्वारा अनेको चोरियो को अंजाम ट्रेन में दिया गया है । ये लोग यात्री के समान के सामने पर्दा करते है या तो खड़े हो जाते है या किसी कपड़े से आड़ करके बैग एंव बैग में रखा समान चोरी करते है । नरकटीयागंज बिहार में एंव गोरखपुर में ये लोग यात्रियो को अपना निशाना बनाते है इनके द्वारा किये चोरी की घटनाओ का पता लगाया जा रहा है तथा इनके लोकल थाने से इनके अपराध के विषय में जानकारी की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-
1. अजय कुमार यादव पुत्र रघुनाथ राय यादव निवासी सोनपुर पहाड़ी चौक थाना सोनपुर जनपद छपरा बिहार,
2. दीपक शाह पुत्र स्व0 बुद्धू शाह निवासी कैलाशनगर बगहा 2 थाना पटखौली जनपद बेतिया बिहार,
3. जीतू पासवान पुत्र जोखू पासवान निवासी जलहा थाना सहरामपुर जिला मोतिहारी बिहार
4. विनोद महतो पुत्र दशरथ महतो निवासी जलहा थाना सहरामपुर मोतिहारी बिहार

अपराधिक इतिहासः-  
1- अजय कुमार यादव पुत्र रघुनाथ राय यादव निवासी सोनपुर पहाड़ी चौक थाना सोनपुर जनपद छपरा बिहार
मु0अ0सं0 116/22  धारा 401/411/413 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

2- जीतू पासवान पुत्र जोखू पासवान निवासी जलहा थाना सहरामपुर जिला मोतिहारी बिहार  
मु0अ0सं0 116/22  धारा 401/411/413 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

3- दीपक शाह पुत्र स्व0 बुद्धू शाह निवासी कैलाशनगर बगहा 2 थाना पटखौली जनपद बेतिया बिहार
मु0अ0सं0 116/22  धारा 401/411/413 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
मु0अ0सं0- 117 /22  धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
मु0अ0सं0- 187/20 धारा 411/414 भादवि थाना जी0आर0पी0 चारबाग लखनऊ
मु0अ0सं0- 166/20 धारा 380/411 भादवि थाना जी0आर0पी0 चारबाग लखनऊ
मु0अ0सं0- 781/19 धारा 380/411 भादवि थाना जी0आर0पी0 चारबाग लखनऊ

4- विनोद महतो पुत्र दशरथ महतो निवासी जलहा थाना सहरामपुर मोतिहारी बिहार
मु0अ0सं0 116/22  धारा 401/411/413 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
मु0अ0सं0- 118 /22  धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

बरामदगी-
02 अदद नाजायज चाकू
04 अदद चोरी की मोबाइल

गिरफ्तारी का स्थान /समय-
विश्वविद्यालय चौराहा स्थित बस स्टैण्ड / दिनांक 22.02.22 समय करीब 02.30  बजे

गिरफ्तारी की टीम-
1.    प्रभारी निरीक्षक श्री शशि भूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
2.    व0उ0नि0 मनीष यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
3.    उ0नि0 प्रशिक्षणाधीन राजवंश सिंह थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
4.    कां0 आनन्द यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
5.    कां0 संजय सिंह यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies