थाना राजघाट क्षेत्रान्तर्गत पुलिस व आबकारी विभाग की टीम द्वारा ड्रोन कैमरे की मदद से अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही कर अर्द्धनिर्मित लहन (लगभग 15 कुन्तल) नष्ट किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना राजघाट क्षेत्रान्तर्गत पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब निर्माण एवम् बिक्री करने वाले स्थानों पर व्यय पर्यवेक्षकगण मेजर श्री प्रदीप शौर्य आर्या(आई.आर.एस), श्री प्रेमानन्द (आई.आर.एस) के नेतृत्व में श्री विजय प्रताप सिंह जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर, राकेश कुमार त्रिपाठी, श्री रणधीर कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक राजघाट व अनूप कुमार मिश्र चौकी प्रभारी टीपी नगर द्वारा राप्ती नदी के किनारे चकरा अव्वल व चकरा दोयम अमरुतानी में दबिश की कार्यवाही ड्रोन कैमरा व जेसीबी की मदद से की गयी। सम्पूर्ण अमरुतानी बाग का भ्रमण कर लगभग 20 गढ्ढों में दबे अर्द्धनिर्मित लहन (मात्रा लगभग 15 कुन्टल) मौके पर नष्ट किया गया। आस-पास के लोगों को इस सम्बंध में जागरुक किया गया । तथा लोगो से भयमुक्त होकर निष्पक्ष व शत प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।
बरामदगी करने वाली टीम-
1- प्र0नि0 श्री रणधीर कुमार मिश्र – थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
2- उ0नि0 श्री अनूप कुमार मिश्र- थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
3- उ0नि0 उमाशंकर कनौजिया – थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
4- का0 अंजनी राय – थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
5- का0 गोरख सिंह - थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
6- का0 देवेन्द्र यादव - थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
7- का0 मंगलदीप यादव - थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
8- का0 पप्पू गौतम – थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
9- का0 रवि कुमार – थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
10- का0 अशोक यादव- थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
11- का0 अंकित बिन्द - थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
12- का0 पवन यादव - थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
13- का0 शैलेश कुमार यादव - थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
14- का0 अर्जून शर्मा - थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
15- का0 रोहित सिंह- थाना राजघाट जनपद गोरखपुर। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव