संवाददाता हम भारती न्यूज़
अज़हर शेख , मुम्बई महाराष्ट्र
वीवीसीएमसी में अबतक 23 लाख से अधिक हुआ
टीकाकरण
वसई। वसई-विरार महानगरपालिका चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग ने 10 फरवरी को विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है वसई विरार शहर मनपा में दिनांक 16 जनवरी 2021 से 10 फरवरी 2022 तक कुल 23 लाख 65 हज़ार 665 कोविड के टीका लगाए जा चुके है। इनमें 13507 को हेल्थ केयर वर्कर को पहली खुराक, 12982 हेल्थ केयर वर्कर को दूसरी खुराक, हेल्थकेयर प्रिकॉशन पहली खुराक 8860, 14 हज़ार 654 फ़्रंटलाइन वर्कर को पहली खुराक, 13636 फ्रंटलाइन वर्कर (दूसरी खुराक), फ़्रंटलाईन वर्कर प्रिकॉशन डोज 8299, 6 लाख 1 हज़ार 134 लोगों को जिनकी उम्र 18 से 44 वर्ष है उन्हें (पहली खुराक), 6 लाख 7 हजार 713 लोगों को दूसरी खुराक जिनकी उम्र 18 से 44 है, 4 लाख 2 हज़ार 883 लोगों को जिनकी उम्र 45-59 व्यक्ति आयु वर्ग है उन्हें (पहली खुराक), 2 लाख 74 हज़ार 420 लोगों को जिनकी उम्र 45 से 59 वर्ष के आयु वर्ग के व्यक्ति है उन्हें (दूसरी खुराक) और 1 लाख 72 हज़ार 36 लोगों को जिनकी उम्र 60 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति को (पहली खुराक) एवं 1 लाख 38 हज़ार 959 नागरिकों को जिनकी उम्र 60 वर्ष से ऊपर है उन्हें (दूसरी खुराक) दी गई है. वहीं 60 वर्ष से अधिक 8 हजार 893 लोगों को प्रिकॉशन डोज दी गई है। इसके साथ ही 5 हज़ार 91 गर्भवती महिलाओं को प्रथम, 2141 गर्भवती महिलाओं को दूसरा डोज दिया जा चुका है। 15 से 18 वर्ष के युवाओं में 77 हजार 217 को पहला और 2640 को दूसरा डोज दिया जा चुका है। ऐसे में शहर के कुल नौ प्रभागों में अबतक 23 लाख 65 हजार 665 टीका लगायें जा चुके है।
वीवीसीएमसी में अबतक 23 लाख से अधिक हुआ टीकाकरण
फ़रवरी 11, 2022
0
Tags