Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

बीजेपी विधायक श्वेता महाले समेत 35 लोगों पर मामला दर्ज

 संवाददाता  हम भारती  न्यूज़
अज़हर शेख , मुम्बई महाराष्ट्र



बीजेपी विधायक श्वेता महाले समेत 35 लोगों पर मामला दर्ज ,

शिव जयंती पर निकाली थी बाइक रैली


कोरोना नियमों के उल्लंघन का आरोप





महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले की बीजेपी विधायक श्वेता महाले समेत 35 लोगों पर करोना नियमों के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। विधायक पर आरोप है कि शिव छत्रपति जयंती यानी 19 फरवरी को उन्होंने एक बाइक रैली का आयोजन किया था, इसमें शामिल किसी भी शख्स ने न मास्क लगाया था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग नियमों को फॉलो किया था। विधायक के अलावा जिन लोगों पर केस दर्ज हुआ है वे ‘शिव जयंती समिति’ से जुड़े हुए थे। इसमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना के केस कम हो रहे हैं, लेकिन अभी भी राज्य में महामारी एक्ट लागू है। इसके तहत भीड़ से दूर रहना, मास्‍क लगाना और शारिरिक दूरी बनाये रखना जैसे नियम लागू हैं। इनका उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई का भी प्रावधान रखा गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह रैली बुलढाणा जिले के चीखली शहर में निकाली गई थी। इस केस पर श्वेता महाले ने कहा,"हमारी बाइक रैली शांततापूर्ण पर थी। उन्होंने कहा कि हम जीजा माता की बेटियां हैं, अगर हम पर पुलिस ने कोई केस दर्ज किया है वो भी शिव जयंती मनाने के लिए तो हमें उस पर नाज हैं और ऐसा हम बार-बार करते रहेंगे।"

इन धाराओं में दर्ज हुआ है केस

श्वेता महाले और अन्य 35 महिलाओं पर पुलिस ने IPC की धारा 188, 269 और 270 के तहत मामला दर्ज किया हैं। इसके साथ-साथ महामारी क़ानून की धाराएं लगाई हैं। पुलिस के अनुसार राज्य में अभी तक कोविड के सारे नियम शिथिल नहीं किए गए। इसके और जिले में कलेक्टर ने धारा 144 को अभी तक हटाया नहीं है ऐसे में इसे रैली को अनुमति भी नकारी गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies