Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

प्रसपा मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं को किया संबोधित,और सुनी रामकथा

 हम भारती न्यूज़
जिला संवाददाता नीलम यादव इटावा

इटावा जसवंत नगर प्रसपा मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जनता की आवाज पर सपा प्रसपा का गठबंधन हुआ है। भाजपा नहीं चाहती थी कि यह गठबंधन हो। भाजपा की नीति थी कि फूट डालो राज करो। अब हमें भाजपा को हराना है।
       श्री यादव यहां देर सांय नगर के पश्चिमी छोर पर हाईवे स्थित एक मैरिज होम में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम अभी भी समाजवादी हैं हमने प्रसपा बनाने से पहले सपा के लिए बहुत कुछ किया है सरकार बनाई और दूसरों की सरकार गिराई। उन्होंने अपने मंत्रित्व काल वाली समाजवादी सरकारों के दौरान कराए गए बड़े बड़े विकास कार्यों का भी जिक्र किया और कहा कि गांव गांव तक सड़कें, पुल भी बनवाए और विद्युत व्यवस्था बेहतर थी। इस बार सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे। उन्होंने कहा कि बीएसपी सरकार के समय जब वे नेता प्रतिपक्ष थे उस समय खूब संघर्ष हुआ लोग जेल गए लाठी-डंडे खाए फर्जी मुकदमे लिखे गए उस दौर के तमाम साथी अब इस दुनिया में नहीं हैं। अब फिर संघर्ष का दौर है हम सबको मिलकर भाजपा को हराना है। भाजपा के झूठे वादे अपनी पार्टी की नीतियां जनता को जाकर बताएं। इसके बाद श्री यादव खटखटा बाबा मन्दिर पर गए और वहाँ पर हो रही रामकथा में सम्मिलित हुए कथा वाचक कोकिल पुष्प जी महाराज के मुखारविन्दु से कही जा रही रामकथा को श्रवण किया।
         बैठक की अध्यक्षता दशरथ सिंह यादव ने की। इस अवसर पर सपा नेता विद्याराम यादव, प्रमोद यादव, नीरज यादव, प्रसपा नेता राजीव यादव,गोपाल गुप्ता, खन्ना यादव आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies