एकौना पुलिस ने निर्दल प्रत्याशी को पीटा
-धरने पर बैठे प्रत्यासी शब्बीर को पुलिस ने उठायी ले गयी थाने
रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के हौली बलिया निवासी शब्बीर अहमद रूद्रपुर विधानसभा से निर्दल प्रत्यासी हैं जिनका चुनाव चिन्ह ऑटो रिक्शा है। शब्बीर अहमद ने बताया कि वह मंगलवार को अपने चुनाव चिन्ह ऑटो रिक्शा पर सवार होकर एकौना से प्रचार कर के रुद्रपुर आ रहे थे कि पचलड़ी चौराहे पर चुनाव पर्यवेक्षक रूटीन चेकिंग कर रहे थे कि उसी समय शब्बीर अहमद के गाड़ी को हाथ दिया और परमिशन के बारे में जानकारी मांगी। तो शब्बीर अहमद ने बताया कि गाड़ी पर चिपकाया गया है। बाद धीरे-धीरे झड़प में बदल गए। उन्होंने बताया कि उपस्थित पुलिस ने डंडों से मेरी पिटाई कर दिया। जिससे वह घायल हो गए।
प्रत्याशी की पिटे जाने की खबर सुनकर समर्थक अवधेश यादव सहित दर्जनों लोग पचलड़ी चौराहे पर धरने पर बैठ गए। जहां पहुंचें एकौना थानाध्यक्ष ने शब्बीर को उठाकर रूद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लायी जहां मेडिकोलीगल न करा कर पुनः थाने ले गयी।
सूत्रों की माने तो चौराहे पर मजिस्ट्रेट की गाड़ी भी थी। प्रत्याशी शब्बीर अहमद ने कहा कि मैं अपने प्रचार गाड़ी आटो रिक्सा से बैठकर प्रचार करते आ रहा था कि पचलड़ी चौराहे पर पुलिस ने हाथ दिया जहा ड्राइवर के ब्रेक लगाते गाड़ी सौ कदम आगे रूकी जब कि मेरे पास गाड़ी के परमिशन है। अगर मैं गलत हूं तो मेरे खिलाफ कार्यावाही की जानी चाहिये। लेकिन पुलिस ने जानबूझकर मेरे साथ दुर्व्यवहार किया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष एकौना ने कहा निर्दल प्रत्यासी शब्बीर अहमद के साथ मेरे सिपाही द्वारा अगर दुर्व्यवहार किया गया है तो उसकी जांच कराकर उनके प्रति कार्रवाई की जाएगी। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव