सपा नेताओं ने प्रसपा मुखिया शिवपाल सिंह यादव के लिए नगर में पैदल भ्रमण कर वोट मांगे।
HumBhartiNewsफ़रवरी 04, 2022
0
हम भारती न्यूज़ जिला संवाददाता नीलम यादव इटावा सपा नेताओं ने प्रसपा मुखिया शिवपाल सिंह यादव के लिए नगर में पैदल भ्रमण कर वोट मांगे। इटावा जसवंत नगर पिछले दिनों हुए दोनों दलों के गठबंधन का असर अब यहां दिखाई देने लगा है। सपा प्रसपा दोनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपनी अपनी टीमों को लेकर शिवपाल सिंह यादव के लिए वोट देने की अपील कर रहे हैं। दोपहर में नगर के सपा कार्यालय से शुरू हुए कार्यकर्ताओं के एक जुलूस की अगुवाई कर रहे ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद यादव व नगर अध्यक्ष नीरज यादव ने बड़ा चौराहे से छोटे चौराहे की ओर जाते हुए दुकानदारों राहगीरों से वोट मांगे और कहा कि शिवपाल सिंह यादव ही इस क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने में सक्षम हैं। इस दौरान महिला पदाधिकारी भी शामिल रहीं।