संवाददाता हम भारती न्यूज़
अज़हर शेख , मुम्बई महाराष्ट्र
स्वच्छ भारत अंतर्गत मनपा ने व्यवसायिक संस्थाओ से की अपील
विरार : - वसई-विरार शहर महानगरपालिका ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत सेकेंडरी स्टोरेज बीन्स को हटाकर शहर को बीन मुक्त शहर बनाने के लिए स्थायी कदम उठाया है। गीले और सूखे कचरे के निपटान के लिए शहर में निर्धारित स्थानों पर कूड़ादान स्थापित किए गए हैं और नागरिक इसमें अपने कचरे का निपटान कर सकते हैं। स्वच्छ दृष्टि और विभिन्न जन जागरूकता अभियानों के माध्यम से, नागरिकों, दुकानदारों के साथ-साथ रेहड़ी-पटरी वालों और अन्य व्यावसायिक संस्थाओं (इकाइयों) को अपने स्वयं के कूड़ेदान स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है ताकि परिसर साफ रहे और वसई विरार शहर महानगरपालिका के कचरा संकलन वाहनों द्वारा कचरा एकत्र किया जाएगा।