"एंटी चीयर्स ऑपरेशन" के अंतर्गत सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वाले 1174 व्यक्तियों के विरुद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
आज दिनांक 26-03-2022 को पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर के निर्देशन में व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के नेतृत्व में जनपद के समस्त थानो द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर खुले में शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध "एंटी चीयर्स ऑपरेशन" चलाया गया, जिसमें जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 1174 लोगों को संबंधित थानों पर लाकर उनकी काउंसिलिंग की गई तथा 34 पुलिस एक्ट व धारा 290 भादवि के अंतर्गत चालान किया गया। पुलिस द्वारा चलाये गये इस अभियान से सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर उपद्रव करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ा संदेश गया है तथा आमजनमानस मे सुरक्षा की भावना बढ़ी है । हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

