लर्निंग लाइसेंस स्थाई लाइसेंस नवीनीकरण संबंधित कार्य 19 मार्च की जगह 21 मार्च को होंगे :एआरटीओ ने दी जानकारी
गोरखपुर। एआरटीओ श्यामलाल ने बताया कि होली पर्व के अवकाश की तिथि निर्धारित ना होने के कारण 19 मार्च को लर्निंग लाइसेंस स्थाई लाइसेंस नवीनीकरण लाइसेंस डुप्लीकेट लाइसेंस का स्लाट बुक हो गया है ऐसे में जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर 19 मार्च को होली का अवकाश घोषित किया गया है। जिसको देखते हुए 19 मार्च को बुक किए गए स्लाट को रीशेड्यूल करते हुए अगली तिथि 21 मार्च को निर्धारित किया गया है वाहनों के स्वच्छता प्रमाण पत्र हेतु बुक किए गए स्लाट 19 मार्च को रीशेड्यूल करते हुए 21 मार्च कर दिया गया है वाहन स्वामी 19 मार्च को बुक किए गए स्लाट को 21 मार्च को वाहन का फिटनेस करा सकते हैं। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव