Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

होली एवं शबे-बारात त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

 होली एवं शबे-बारात त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर।
आपसी सौहार्द एवं एक दूसरें की भावनाओं के आदर के साथ मनाये त्योहार-जिलाधिकारी।
    संत कबीर नगर 15 मार्च 2022(सू0वि0)। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में आगामी होली त्योहार एवं शबे-बारात को आपसी भाई-चारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के दृष्टिगत जिला शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने जनपद की शांतिप्रिय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण की परम्परा को बनाये रखते हुए त्योहारों को आपसी ताल-मेल से भाई-चारें के साथ मनाने का अपील किया। उन्होंने जनपद के विभिन्न इलाकों में बिजली, पानी, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे में उपस्थित ग्राम प्रधानों एवं समिति के सदस्यों से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यकतानुसार सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 का संक्रमण यद्यपि नियंत्रित है फिर भी हम सबको इसके सम्भावित संक्रमण से बचने के लिए निरंतर सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने किसी भी समस्या अथवा शिकायत की दशा में तत्काल प्रशासन/पुलिस प्रशासन को सूचित करने की भी अपील की।  
    बैठक में पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ ने उपस्थित ग्राम प्रधानों/अन्य गणमान्य व्यक्तियों के माध्यम से जनपदवासियों को होली एवं शबे-बारात के त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं आपसी समन्वयता के साथ मानने की अपील करते हुए कहा कि चूंकि होली एवं शबे-बारात का त्योहार सामान्य तौर पर अलग-अलग समुदायों के श्रद्धा और परम्परा से जुड़ा है, इसलिए सभी लोग एक दूसरें की भावनाओं का आदर एवं सम्मान करते हुए अपने-अपने हिसाब से त्योहारो को मानवे। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति आपसी भाई-चारें और सौहार्द के वातावरण में व्यवधान पैदा करने की कोशिक करते हुए पाया जाएगा तो उसके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
    इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद नवीन श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी मेंहदावल अजय कुमार, उप जिलाधिकारी धनघटा योगेश्वर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारीगण, सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण, ग्राम प्रधानगण आदि उपस्थित रहे। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies