Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

बहला फुसलाकर चोरी करने वाले 4 शातिर गड्डीबाजो को 1 किलो 700 ग्राम गांजा, चोरी के जेवरात व रुपयों के साथ गिरफ्तार किया गया

 बहला फुसलाकर चोरी करने वाले 4 शातिर गड्डीबाजो को 1 किलो 700 ग्राम गांजा, चोरी के जेवरात व रुपयों के साथ गिरफ्तार किया गया

जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा चार नफर अभियुक्तगण जो बिना नम्बर प्लेट के आटो में बुजर्गों/महिलाओं को बैठाकर बहला फुसलाकर चोरी का काम करते थे उनको गिरफ्तार किया गया जिनका नाम 1. करन डोम पुत्र जीतेन्द्र डोम निवासी महुआ तिराहा शिवपुर साहबाजगंज थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर 2. रोहित पुत्र अनिल निवासी मिलेनियम सिटी आवास के पास पानी के  टंकी के पास थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर 3. राज वर्मा पुत्र राजू वर्मा निवासी  ग्राम मानीराम थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर 4. शनि पुत्र अनिल निवासी मानीराम सिक्टौर थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर के कब्जे से चोरी के जेवरात, रुपया व 1 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर आज दिनांक 05.03.2022 समय 13.10 बजे निकट सिंघड़िया तिराहे से गिरफ्तार कर मु0अ0सं0- 151/22 धारा - 8/20 NDPS ACT व मु0अ0सं0- 152/22 धारा – 411 भादवि पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है । दिनांक 06.02.2022 को  सिंघड़िया थाना कैण्ट निवासी 60 वर्षीय महिला  जो गिरधरगंज बाजार से घरेलू सामान खरीदकर आ रहे थी उनको बहला फुसलाकर उनके जेवरात, मोबाइल व रुपयों  को चुरा लिये थे । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 86/2022 धारा- 379 भादवि पंजीकृत है ।

पूछताछ विवरण- अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर इन्होने बताया कि हमलोग आटो में बुजुर्ग व महिलाओं को बहला फुसलाकर बैठाकर उनके जेवरात व पैसे निकलवा लेते हैं तथा चोरी कर लेते हैं । हमलोग कागज की गड्डी बनाते हैं तथा उसके ऊपर व नीचे असली नोट लगाकर लोगों को बहला फुसलाकर उनके पास से रुपयों को लेकर उनके पास यही गड्डी देकर चले जाते हैं । थाना शाहपुर क्षेत्र से हमलोगों ने एक गाड़ी में बैग से 8600 रुपये चुराए थे । हमलोग अवैध गांजा का भी व्यापार करते हैं ।  हमलोग थाना कोतवाली व  थाना शाहपुर में भी ऐसी घटना कर चुके है । कल हमलोग पैडलेगंज से व्ही पार्क के बीच में दो महिला से उनके जेवरात बहला फुसलाकर ले लिए थे । आज हमलोग यही जेवरात व गांजा बेचने जा रहे थे कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया ।

अपराधिक इतिहासः-
1.करन डोम पुत्र जीतेन्द्र डोम निवासी महुआ तिराहा शिवपुर साहबाजगंज थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
•    मु0अ0सं0 151/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
•    मु0अ0सं0 152/2022 धारा 411 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
•    मु0अ0सं0 86/2022 धारा 379 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
•    मु0अ0सं0 98/22 धारा 379/420/411 भादवि थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
•    मु0अ0सं0 0169/21 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर
•    मु0अ0सं0 0143/21 धारा 323/354(क)/504 भादवि थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
•    मु0अ0सं0 0096/21 धारा 60 आबकारी अधि0 व 272 भादवि थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
•    मु0अ0सं0 0184/21 धारा 60 आबकारी अधि0 व 272 भादवि थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
•    मु0अ0सं0 0702/20 धारा 60 आबकारी अधि0 व 272 भादवि थाना राजघाट जनपद गोरखपुर

2.रोहित पुत्र अनिल निवासी मिलेनियम सिटी आवास के पास पानी के  टंकी के पास थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
•    मु0अ0सं0 151/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
•    मु0अ0सं0 152/2022 धारा 411 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
•    मु0अ0सं0 86/2022 धारा 379 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
•    मु0अ0सं0 98/22 धारा 379/420/411 भादवि थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
*3.राज वर्मा पुत्र राजू वर्मा निवासी  ग्राम मानीराम थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
•    मु0अ0सं0 151/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर*
•    मु0अ0सं0 152/2022 धारा 411 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
•    मु0अ0सं0 86/2022 धारा 379 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
•    मु0अ0सं0 98/22 धारा 379/420/411 भादवि थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
4.शनि पुत्र अनिल निवासी मानीराम सिक्टौर थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
•    मु0अ0सं0 151/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
•    मु0अ0सं0 152/2022 धारा 411 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
•    मु0अ0सं0 86/2022 धारा 379 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
•    मु0अ0सं0 98/22 धारा 379/420/411 भादवि थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

बरामदगीः- एक जोड़ी पीली धातु कान का टप्स, एक जोड़ी कनौटी पीली धातु, एक जोड़ी पीली धातु कान की बाली, एक अदद पीली धातु लाकेट ओम लिखा हुआ, एक अदद सफेद धातु का ब्रैसलेट  व 2000 रु0 नगद व 1 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा

बरामदगीः- घटना कारित करने में प्रयोग किया जाने वाला वाहन  - आटो  ( चेचिस नं0 MD2B17AX0MWG13553 )

गिरफ्तारी का स्थान /समय -:
सिंघड़िया तिराहे के पास थाना क्षेत्र कैण्ट गोरखपुर , दिनांक 09.03.2022 समय करीब 13.10  बजे

गिरफ्तारी की टीम-
1.    प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
2.    व0उ0नि0 मनीष कुमार यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
3.    उ0नि0 अमित चौधरी चौकी प्रभारी ई0 कालेज थाना कैण्ट गोरखपुर
4.    कां0 वैभव श्रीवास्तव  थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
5.    कां0 संजय यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
6.    कां0 जय प्रकाश यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
7.    कां0 राकेश सिंह थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies