Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

महिला दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम।

 महिला दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम।

 
संत कबीर नगर।
    संत कबीर नगर 08 मार्च 2022(सू0वि0)। महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, जनपद न्यायाधीश लक्ष्मीकान्त शुक्ल की पूर्वानुमति से आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय चकदही में साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव/न्यायिक अधिकारी हरिकेश कुमार द्वारा की गयी। अंन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस  के अवसर पर न्यायिक अधिकारी हरिकेश कुमार द्वारा विद्यालय में उपस्थित प्रधानाचार्य, शिक्षकोंआओ एवं  छात्राओं को संबोधित किया गया और महिलाओं से संबंधित क़ानूनों की जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि महिला दिवस का औचित्य तब तक प्रमाणित नहीं होता जब तक कि सच्चे अर्थों में महिलाओं की दशा नहीं सुधरती। वास्त्विक सशक्तीकरण तभी होगा जब महिलाएं आर्थिक रूप से आत्म निर्भर होंगी और उनमें कुछ करने का आत्म विश्वास होगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक दिन नहीं है बल्कि आधी आबादी की पूरी कहानी को जश्न के रूप में मनाने का दिन है। मनुस्मृति में उल्लेख है कि ष्यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमन्ते तत्र देवता़रूष्।प्राचीन काल से ही भारत मे नारियों को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता रहा है और ईश्वरतुल्य महापुरुषों के नाम के आगे भी महिलाओं का नाम आता रहा है, जैसे सीताराम, राधेश्याम, उमाशंकर, श्री गणेश आदि। भारतीय संविधान में महिलाओं को अनेक अधिकार प्रदान किये गए हैं जिनके आधार पर विभिन्न कानून बनाये गए। भारतीय संविधान जाति, धर्म, लिंग आदि के आधार पर भेदभाव करने से रोकता है। भारत मे मातृत्व लाभ, सती प्रथा निषेध, बाल विवाह निषेध, कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न से सरंक्षण, महिलाओं का घरेलू हिंसा से संरक्षण, विधवा पुनर्विवाह, समान कार्य समान वेतन, दहेज प्रथा, अशिक्षा, यौन हिंसा आदि बुराइयों से संरक्षण प्रदान किये जाने हेतु कानून बनाये गये हैं। महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिये और राजनीत के क्षेत्र में प्रतिनिधित्व प्रदान करने के लिए संविधान में संशोधन कर पंचायतों एवं नगर पालिकाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण दिया गया और वर्तमान समय मे महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम चौरसिया, प्रवक्ता संध्या चौरासिया, अल्का राय, दीप्ती गहलोत, गौरी पूजा, शैलेश मिश्रा, मीना यादव, सरिता, कंचन शुक्ला, सुमन सोनी रीतू यादव, प्रीति देवी पांडेय, छात्राओं में आरती, रीमा, प्रियंका, वर्तिका समेत प्राधिकरण से जय शंकर एवं बलदेव उपस्थित रहे। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies