Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

बीडीओ और प्रधान संघ की वार्ता के बाद शुरू हुआ नाथनगर ब्लॉक में कामकाज, तालाबंदी खत्म


बीडीओ और प्रधान संघ की वार्ता के बाद शुरू हुआ नाथनगर ब्लॉक में कामकाज, तालाबंदी खत्म

संत कबीर नगर।
नाथनगर ब्लॉक में प्रधान संघ की लगभग 2 घंटे की तालाबंदी के बाद बीडीओ नाथनगर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। ब्लॉक पहुंचे बीडीओ की प्रधान संघ के जिम्मेदारों से हुई आधे घंटे की वार्ता के बाद प्रधानों ने तालाबंदी खत्म करने की घोषणा किया। प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजन सिंह, प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश तिवारी, अमरनाथ उपाध्याय आदि ने बीडीओ अशोक कुमार श्रीवास्तव से प्रधानों की समस्या रखी। प्रधानों ने मनरेगा सेल के कर्मियों की लेट लतीफी और वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन सभी जिम्मेदार अधिकारियों की समय पर उपस्थिति नहीं होने की बीडीओ से शिकायत किया। बीडीओ ने इस पर अपने कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब करने का आश्वासन दिया। प्रधान संघ द्वारा मनरेगा में सामग्री भुगतान की मांग पर बीडीओ ने 60:40 के अनुपात में धन आने के बाद ग्राम पंचायतों का भुगतान करने का आश्वासन दिया। प्रधान संघ की मांग पर मनरेगा सेल में फीडिंग का कार्य भी शुरू कर दिया गया। बीडीओ से वार्ता के बाद संतुष्ट दिखे प्रधान संघ के अध्यक्ष राजन सिंह ने कहा कि ब्लॉक के ग्राम प्रधान शासन के निर्देशानुसार विकास योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन के प्रति संकल्पित हैं। सभी प्रधान जिला प्रशासन और ब्लॉक प्रशासन के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में जुटे हुए हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अनुरोध किया कि जिस तरह ग्राम प्रधान प्रशासन का अंग बन कर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है उसी तरह जिम्मेदार अधिकारियों के सहयोग की भी अपेक्षा करता है। श्री सिंह ने कहा कि बीडीओ ने मनरेगा में सामग्री भुगतान में 60:40 के अनुपात में करने का भरोसा दिया है। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies