संवाददाता हम भारती न्यूज़
अज़हर शेख , मुम्बई महाराष्ट्र
अवैध बाधकाम पर महानगरपालिका का चला जेसीबी
वसई ; - वसई विरार शहर महानगरपालिका आयुक्त अनिलकुमार पवार द्वारा हाल ही मनपा के विभिन्न प्रभागों के प्र. सहायक आयुक्तों की बदली की थी,जिसके बाद नव नियुक्त प्रभाग के प्र. सहायक आयुक्तों की प्रभाग क्षेत्र में डंके की चोट पर अवैध निर्माणों पर तोड़क कार्रवाई चालू कर दिया है। मनपा के नव नियुक्त प्र.सहायक आयुक्त की तोड़क कार्रवाई से एक बार फिर अवैध निर्माण कर्ताओं में दहशत पैदा हो गया है। प्रभाग "जी" ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 मार्च को आयुक्त अनिलकुमार पवार व अतिरिक्त आयुक्त आशीष पाटिल के मार्गदर्शन में प्रभाग की सहायक आयुक्त निलम निजाई व अतिक्रमण इंजीनियर ,कौस्तुभ तामोरे के नेतृत्व में अतिक्रमण दस्ते की टीम ने बापाणे सर्वे नं.42,43 में 24 रूम व 60 पाया 16800 चौ.फुट बांधकाम निष्कासित किया गया। तथा शिलोत्तर के सर्वे. नं. 33 ,36 स्थित 02 गाल्याचे 400 चौ.फुट व 2000 चौ.फुट 02 गाले बांधकाम तोड़ा गया।इसी प्रकार प्रभाग समिति "एफ" प्र. सहायक आयुक्त रुपाली संखे के नेतृत्व में अतिक्रमण इंजीनियर हितेश की टीम ने प्रभाग क्षेत्र के बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण तोड़े।अतिक्रमण इंजीनियर कौस्तुभ तामोरे ने बताया कि आयुक्त व अतिरिक्त आयुक्त के शख्त आदेश पर उक्त तोड़ू मुहिम (प्रभाग जी) में कुल 19200 चौ.फुट बांधकाम तोड़ा गया। उन्होंने कहा कि आगे की तोड़क कार्रवाई जारी रहेगी।।
अवैध बाधकाम पर महानगरपालिका का चला जेसीबी
मार्च 15, 2022
0
Tags