संवाददाता हम भारती न्यूज़
अज़हर शेख , मुम्बई महाराष्ट्र
अधेड़ व्यक्ति ने की खुदकुशी
वसई ; - विरार पुलिस स्टेशन अंतर्गत एक 58 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। मामले में पुलिस ने 13 मार्च को सीआरपीसी कलम 174 के तहत केस दर्ज कर आगे की तहकीकात में जुट गयी है। बताया गया है कि केविन संटरनाइक डिसूजा (58),समेलपाडा नालासोपारा पश्चिम में रहता था। पुलिस ने बताया कि,विरार पूर्व के जे.के.इंड्रस्टीयल इस्टेट शॉप नं.5 ,विरार फाटा स्थित,केविन किसी कारण को लेकर डिप्रेशन में आकर 12 मार्च को शटर बंन्द कर, गाले के छत में नाइलोन की रस्सी की सहायता से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुँची पुलिस ने शवको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की तहकीकात जारी है।
अधेड़ व्यक्ति ने की खुदकुशी
मार्च 15, 2022
0
Tags