Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

के सी एन क्लब द्वारा विश्व महिला दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया

 संवाददाता  हम भारती  न्यूज़
अज़हर शेख , मुम्बई महाराष्ट्र

के सी एन क्लब द्वारा विश्व महिला दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया


राष्ट्रीय सेवा भावी संगठन के सी एन क्लब द्वारा विश्व महिला दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया।कार्यक्रम मे राष्ट्रीय सेवाभावी संगठन केसीएन क्लब की कोंकण मण्डल अध्यक्ष संगीता जायसवाल के नेतृत्व में  राईट वे सोशल फाउंडेशन कि संस्थापक अध्यक्ष सपना पाठक को अंग वस्त्र शाल श्रीफल सन्मान चिन्ह और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया, साथ ही वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता महिला गुरजीत कौर, व रीना जायसवाल , विकास तिवारी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन केसीएन क्लब पालघर जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने किया, कार्यक्रम में क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्दन मिश्र त्यागी  बतौर मुख्यातिथि व प्रदेश अध्यक्ष गंगाधर जागुष्टे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित कर विश्व महिला दिवस पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दीं गईं ।कार्यक्रम में क्लब के कोंकण मंडल महासचिव देवेंद्र मेश्राम, सचिव गुलाब चौहान, मनीष पाण्डेय, मनीष उपाध्याय, संतोष चौधरी, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने विश्व महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकार व सुरक्षा व्यवस्था पर अपने अपने विचार रखे व महिलाओं को शुभकामनाएं दीं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies