ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल में टक्कर के दौरान हुए विवाद में गोली मारकर युवक को घायल करने वाला अभियुक्त अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार
जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के दिशानिर्देश में व पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व सहायक पुलिस अधीक्षक/ पुलिस उपाधीक्षक बांसगाव के कुशल मार्ग निर्देशन व संजय कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक गगहा के नेतृत्व में वरिष्ठ उ0नि0 अशोक कुमार यादव मय हमराहियान, मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0 95/2022 धारा 307/325 भादवि थाना गगहा पर पंजीकृत अभियोग का वांछित अभियुक्त गोविन्द यादव पुत्र आद्या प्रसाद यादव उम्र लगभग 22 वर्ष नि0 मितानपुर खुर्द थाना गगहा जनपद गोरखपुर को बहद ग्राम चवरिया अण्डरपास से दिनांक 13.4.2022 समय 17.30 बजे एक अदद देशी नाजायज तमन्चा 315 बोर, एक अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामद शस्त्र के आधार पर थाना गगहा पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 97/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 10.04.2022 को शाम के लगभग 06.30 बजे मितानपुर बुजुर्ग के अरबाज खान को गोली मार दिया गया था जिससे अरबाज खान उपरोक्त गंभीर रुप से घायल हो गया था, घायल अरबाज को अस्पताल मे भर्ती कराया गया जिससे उसकी जान बच गयी थी । उक्त घटना के संबन्ध में गोविन्द यादव पुत्र आद्या प्रसाद यादव उम्र लगभग 22 वर्ष नि0 मितानपुर खुर्द थाना गगहा जनपद गोरखपुर का नाम प्रकाश में आया था ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
गोविन्द यादव पुत्र आद्या प्रसाद यादव उम्र लगभग 22 वर्ष नि0 मितानपुर खुर्द थाना गगहा जनपद गोरखपुर
गिरफ्तारी का स्थान दिनांक व समय
बहद ग्राम चवरिया अण्डरपास दिनांक 13.4.2022 समय 17.30 बजे
बरामदगी का विवरण
एक अदद देशी नाजायज तमन्चा 315 बोर, एक अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर
अपराधिक इतिहास –अभियुक्त गोविन्द यादव पुत्र आद्या प्रसाद यादव उपरोक्त
1-मु0अ0स0 95/2022 धारा 307/325 भादवि थाना गगहा जनपद गोरखपुर
2-मु0अ0सं0 97/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गगहा जनपद गोरखपुर
गिरफ्तार करने वाले अधि0/कर्मचारीगण
1.व0उ0नि0 अशोक कुमार यादव थाना गगहा जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 प्रशि0 सर्वेश कुमार थाना गगहा जनपद गोरखपुर
3.का0 नन्दन कुमार सिंह थाना गगहा जनपद गोरखपुर
4-का0 अमित कुमार थाना गगहा जनपद गोरखपुर हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव