दुष्कर्म के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर के मार्ग दर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी कैण्ट के नेतृत्व में, दिनांक 10/04/2022 को घटित घटना के संबंध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 133/2022 धारा 376,506 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्र0नि0 थाना खोराबार व चौकी प्रभारी रामनगर करजहाँ व उनकी टीम को लगाया गया था । जिसके क्रम में आज दिनांक 23/04/2022 को प्रभारी निरीक्षक थाना खोराबार की टीम द्वारा मुखबिरी सूचना पर मुकदमे से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त नागेन्द्र राजभर उम्र 32 वर्ष पुत्र रामआधार राजभर निवासी जंगल रामलखना सिपाही टोला थाना खोराबार,गोरखपुर को करजही माता मंदिर के पास स्थित निर्माणाधीन पुल के पास समय 9.30 गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
नागेन्द्र राजभर उम्र 32 वर्ष पुत्र रामआधार राजभर निवासी जंगल रामलखना सिपाही टोला थाना खोराबार,गोरखपुर
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थानः-
दिनांक 23/04/2022 समय 9.30 बजे , करजही माता मंदिर के पास स्थित निर्माणाधीन पुल के पास थाना खोराबार
अपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0 93/2014 धारा 380,457,411 भादवि0 थाना चौरीचौरा ,जनपद गोरखपुर
2. मु0अ0सं0 116/2014 धारा 380,457 ,411 भादवि थाना चौरीचौरा ,जनपद गोरखपुर
3. मु0अ0सं0 430/2016 धारा 380,457 ,411 भादवि0 थाना खोराबार ,जनपद गोरखपुर
4. मु0अ0सं0 126/22 धारा 307,504,506 भादवि थाना खोराबार ,जनपद गोरखपुर
5. मु0अ0सं0 75/2022 धारा 189/353/504/506 भा0द0वि0 थाना खोराबार ,जनपद गोरखपुर
6. मु0अ0सं0 133/22 धारा 376,506 भादवि0 , थाना खोराबार ,जनपद गोरखपुर
गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारी / कर्म0-
1. उ0नि0 पंकज कुमार सिंह चौकी प्रभारी रामनगर करजहाँ थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
2. का0 मुकेश कुमार थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
3. का0 सुरेन्द्र यादव थाना खोराबार जनपद गोरखपुर। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव