अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाये जाने एवं जनपद में हो रहे अवैध असलहा के बिक्री व प्रदर्शन के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी व क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक कैम्पियरगंज रंजीत सिंह, के नेतृत्व में हमराह वरि0 उ0नि0 राकेश कुमार सिंह मय हमराही गण द्वारा अभियुक्त अशोक कुमार कन्नौजिया पुत्र स्व रामसेवक निवासी सराय खुटहाँ उर्फ लखरहिया थाना कोतवाली महाराजगंज जनपद महाराजगंज को आज दिनांक 23.04.2022 को समय 00.40 बजे रात्रि मे मुखबीर की सूचना पर एक अदद पिस्टल .32 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं.105/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
अशोक कुमार कन्नौजिया पुत्र स्व रामसेवक निवासी सराय खुटहाँ उर्फ लखरहिया थाना कोतवाली महाराजगंज जनपद महाराजगंज
पंजीकृत अभियोग-
मु.अ.सं. 105/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
गिरफ्तारी दिनांक/ घटनास्थल व समय-
23.04.2022 / 00.40 बजे बडौदा बैक के सामने मछलीगाँव थाना कैम्पियरंगंज
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
2.वरि0उ0नि0 राकेश कुमार सिंह थाना कैम्पियरगंज, जनपद गोरखपुर
3. का.पुष्पेन्द्र यादव थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
4. का.इन्द्रजीत यादव थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
5. का.दुर्गेश कुमार थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
6. का.राजन प्रसाद थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
7. का.संतोष यादव थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
8. का.उदयराज थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
9. का.रामवृक्ष थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव