मुकेश कुमार ने हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए पंखे से रस्सी भी लटका दिया था। सुबह निरंजना देवी की मौत की खबर सुन उसके मायके वाले भी पहुंच गए और कोहराम मच गया।सोरांव थाना क्षेत्र के मलाक चौधरी गांव के रहने वाले मुकेश कुमार की शादी गाधिना गांव के रहने वाले निरंजना देवी के साथ तकरीबन 16 वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है कि मुकेश कुमार का अवैध संबंध गांव के ही रहने वाले एक युवती के साथ चल रहा था। मामले की जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो उसकी शादी प्रतापगढ़ जनपद में किसी युवक से कर दी।
जिसके बाद भी मुकेश कुमार का उस युवती से अवैध संबंध बरकरार था। जिसे लेकर मुकेश कुमार और उसकी पत्नी निरंजना देवी के बीच में आए दिन विवाद होता रहता था। मामले को लेकर कई बार पंचायतें भी हुईं लेकिन, विवाद दोनों में बरकरार बना रहा। शनिवार बीती रात पति-पत्नी छत पर सोए हुए थे तथा बच्चे और दादा-दादी नीचे बरामदे में सो रहे थे।
इस दौरान देर रात मुकेश कुमार ने निरंजना देवी को घसीट-घसीट कर छत पर ही मार डाला। आवाज सुनकर जब निरंजना देवी का बेटा अंशु छत पर जाने लगा तो उसके पिता मुकेश कुमार ने उसे डांट कर नीचे उतार दिया। मुकेश कुमार ने हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए पंखे से रस्सी भी लटका दिया था। सुबह निरंजना देवी की मौत की खबर सुन उसके मायके वाले भी पहुंच गए और कोहराम मच गया।