गोवध निवारण अधिनियम के तहत अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराध एंव अपराधियो पर नियंत्रण रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक उत्तरी के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक सहजनवा अंजुल कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में उ0नि0 सुशील सिंह मय हमराह का0 श्री प्रकाश यादव ने मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त छोटेलाल राज पुत्र स्व0 घिसीयावन निवासी ग्राम डुमरी निवास थाना सहजनवां ,जनपद गोरखपुर को नहर तिराहे से पकड़ कर नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 367/2021 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर पंजीकृत है । जिसको आज गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तः-
छोटेलाल राज पुत्र स्व0 घिसीयावन निवासी ग्राम डुमरी निवास थाना सहजनवां ,जनपद गोरखपुर
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 367/2021 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर
गिरफ्तारी का दिनांक,समय व स्थान
दिनांक 04.04.2022 समय 10.55 बजे, स्थान- नहर तिराहे से, थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1. उ0नि0 सुशील सिंह, थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर
2. का0 श्रीप्रकाश यादव, थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोवध निवारण अधिनियम के तहत अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
अप्रैल 05, 2022
0
Tags
