Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

खोराबार थानाक्षेत्र मे हुए तिहरे हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, आला कत्ल की बरामदगी के दौरान भागने के प्रयास मे पुलिस कार्यवाही में अभियुक्त को लगी गोली

 खोराबार थानाक्षेत्र मे हुए तिहरे हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, आला कत्ल की बरामदगी के दौरान भागने के प्रयास मे पुलिस कार्यवाही में अभियुक्त को लगी गोली

संक्षिप्त विवरण-  खोराबार थाना क्षेत्र के ग्राम रायगंज बजरहिवा टोला में दिनांक 25.04.2022 को रात्रि में प्रेम प्रसंग के चलते अभियुक्त आलोक पासवान पुत्र जवाहीर लाल पासवान निवासी ग्राम रैमा थाना खलीलाबाद जिला संतकबीर नगर द्वारा युवती व उसके माता पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दिया गया । आलोक पासवान मृतक युवती से शादी करना चाहता था किन्तु युवती के माता पिता शादी से मना कर रहे थे इसी बात को लेकर आलोक पासवान द्वारा युवती व उसके माँ बाप की हत्या कर दी गई । जिसके क्रम में खोराबार पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त आलोक पासवान उपरोक्त को पुलिस हिरासत में लिया गया । अभियुक्त आलोक पासवान उपरोक्त से आला कत्ल की बरामदगी हेतु अभियुक्त द्वारा बताए गए स्थान पर ले जाया गया जहाँ आला कत्ल एक अदद गड़ासा खून लगा बरामद हुआ । अचानक अभियुक्त आलोक पासवान उपरोक्त ने मौका देखकर पुलिस वालो से  पिस्टल छीनकर पुलिस बल पर फायरिंग करने लगा,  आत्मरक्षार्थ पुलिस बल की जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त आलोक पासवान उपरोक्त के दाहिने पैर में घुटने के नीचे  गोली लग गई । घायल होने के कारण अभियुक्त के जीवन रक्षा को देखते हुए इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया । जहां पर डाक्टरो द्वारा उसका ऑपरेशन किया गया है, अभियुक्त उपचाराधीन है।
 
घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का  नाम पता
आलोक पासवान पुत्र जवाहीर लाल निवासी ग्राम रैमा थाना खलीलाबाद जिला संतकबीर नगर

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान–
26/04/2022 समय 3.10, जंगल चवरी शेखान टोला

बरामदगी-
आला कत्ल एक अदद गड़ासा
 
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
1.मु0अ0सं0 138/2022 धारा 302 भा0द0वि0 थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
2. मु0अ0सं0 139/2022 धारा 392,411,307 भा0द0वि0 थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
3. मु0अ0सं0 140/2022 धारा 7/25 आर्म्स एक्ट  थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
4. मु0अ0सं0 141/2022 धारा 4/25 आर्म्स थाना खोराबार जनपद गोरखपुर

गिरफ्तार  करने वाले पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह थाना खोराबार जनपद गोरखपुर                    
2. व0उ0नि0 संजय कुमार सिंह
3. उ0नि0 पंकज कुमार सिंह                
4. उ0नि0 आशुतोष कुमार राय
5. हे0का0 कौशल यादव                    
6.कां0 पिन्टू प्रसाद
7. कां0 प्रियेश यादव                    
8.कां0 आशुतोष मिश्रा
9. कां0 भागवत स्वरूप पाठक              
10.मनीष सिंह थाना खोराबार जनपद गोरखपुर। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies