थाना चौरी चौरा के भोपाबाजार में रोड पर जाम लगाकर उपद्रव व आमजनमानस/पुलिस पर पथराव/तोड़फोड़ करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
संक्षिप्त विवरण- दिनांक 25.03.2022 को थाना झंगहा क्षेत्र से सेना में नियुक्त धनंजय यादव पुत्र रामनाथ यादव निवासी राघोपट्टी पडरी थाना झंगहा जनपद गोरखपुर की मृत्यु पूर्व में सिक्किम में हो जाने के उपरान्त शव को गांव राघोपट्टी पडरी में लाए जाने के उपरान्त उपद्रवियों द्वारा अनावश्यक रूप से थाना चौरी चौरा के भोपाबाजार में रोड जाम कर के धऱना प्रदर्शन व ईट पत्थर शासन व प्रशासन के ऊपर चलाया गया तथा सार्वजनिक संपत्ति व वाहन क्षतिग्रस्त व नष्ट किये गये । जिससे मौके पर अफरा-तफऱी का माहौल व्याप्त हो गया था उक्त के संबंध में थाना चौरी चौरा पर मु0अ0स0 97/2022 धारा 147/148/149/ 332/ 333/ 353/ 307/ 427/336/ 436/ 290/ 291/ 120बी/188 भादवि0 व 7 CLA व ¾ सार्वजनिक सम्पत्ति नुकासान निवारण अधि0 पंजीकृत हुआ था ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा संबन्धित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये थे । जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष झंगहा व प्रभारी निरीक्षक चौरी चौरा के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी उक्त टीम द्वारा आज दिनांक 09.04.2022 मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त अभिषेक कुमार उर्फ वकील यादव पुत्र इन्ददवन यादव निवासी रानापार थाना झंगहा जनपद गोरखपुर उम्र लगभग 30 वर्ष को गोबडौर चौराहा से समय करीब 10.45 बजे गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास –
1--मु0अ0स0 05/2009 धारा 302 भादवि थाना झंगहा जपनद गोरखपुर
2- मु0अ0स0 235/2016 धारा 323/352/452/504/506भादवि थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
3-मु0अ0स0 1514/2016धारा 3/25आर्म्स एक्ट थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया
4- मु0अ0स0 97/2022 धारा 147/148/149/ 332/ 333/ 353/ 307/ 427/336/ 436/ 290/ 291/120बी/188 भादवि0 व 7 CLA व ¾ सार्वजनिक सम्पत्ति नुकासान निवारण अधि0 थाना चौरी चौरा
नाम पता आरोपी
1. अभिषेक कुमार उर्फ वकील यादव पुत्र इन्ददवन यादव निवासी रानापार थाना झंगहा जनपद गोरखपुर उम्र लगभग 30 वर्ष ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम –
1-एसओ राजेन्द्र मिश्रा थानाध्यक्ष थाना झंगहा गोरखपुर
2-उ0नि0 नितेश सिंह थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
3- उ0नि0 सत्यप्रकाश त्रिपाठी थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
4-हो0गा0 विजयशंकर पण्डेय थाना झंगहा जनपद गोरखपुर। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव