शिक्षा के मंदिर में बच्चो के पढ़ाई की जगह बर्तन साफ करने का सिखाया जाता गुण
प्राथमिक विद्यालय रावतपर सरैया में तैनात प्रधानाध्यापिका रही है गायब
गोरखपुर।/ सहजनवा तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय झुगिया में पढ़ने वाले बच्चों को कॉपी किताब कलम की जगह बर्तन साफ करने का गुण सिखाया जाया है।इसका जीता जागता प्रमाण वृहस्पतिवार को देखने को मिला। जहां 85 बच्चो का नामाकन है। जिसकी जिम्मेदारी एक प्रधानाध्यापिका,दो शिक्षक ,तथा तीन शिक्षामित्र के बल पर है। यहां दो रसोईया भी तैनात है। लेकिन देखा गया कि यहां मौके पर एक रसोईया थी और बच्चो द्वारा मध्यान भोजन बनवाने के साथ जो जूठे बर्तन पड़े थे साफ करा रही थी। छात्र उदय कुमार कक्षा 5, शुभम कक्षा 1ने बताया कि प्रतिदिन रसोइयों द्वारा मध्यान भोजन के बाद बर्तन साफ कराया जाता है। एक रसोईया कभी कभार आती है।
वही प्राथमिक विद्यालय रावतपार सरैया में भी 97 बच्चो का नामाकन किया जाता है। एक प्रधानाध्यापिका तीन शिक्षक तथा दो शिक्षामित्र के बल विद्यालय चलता है। लेकिन ग्रामीण बंगाली प्रसाद,अमरजीत ने बताया कि यहां तैनात प्रधानाध्यापिका विद्यालय नही आती है। महीने में एक, दो बार ही देखा जाता है। जिम्मेदार शिक्षिका के न आने से यहां की शिक्षा व्यवस्था बर्बाद हो रही है।
इस बाबत बीईओ विजय कुमार ओझा ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर कार्रवाई की जायेगी। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
शिक्षा के मंदिर में बच्चो के पढ़ाई की जगह बर्तन साफ करने का सिखाया जाता गुण प्राथमिक विद्यालय रावतपर सरैया में तैनात प्रधानाध्यापिका रही है गायब
अप्रैल 23, 2022
0
Tags