Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

“पारिवारिक झगड़े में हुआ विवाद, छुड़ाने गये व्यक्ति की गई जान” से सम्बन्धित 03 अभियुक्त गिरफ्तार

“पारिवारिक झगड़े में हुआ विवाद, छुड़ाने गये व्यक्ति की गई जान” से सम्बन्धित 03 अभियुक्त गिरफ्तार

         वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा "अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी" के संबंध में चलाये जा रहे अभियान/निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के कुशल पर्यवेक्षण में रणधीर कुमार मिश्रा थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 20/05/2022 को थाना क्षेत्र में अपराध के रोकथाम के दृष्टिगत नजर इमाम व0उ0नि0 थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर द्वारा मु0अ0सं0 212/2022 धारा 302,34 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. सुरेश सिंह पुत्र बद्री सिंह 2. सागर सिंह पुत्र बद्री सिंह 3. बद्री सिंह पुत्र स्व0 खदेरू सिंह निवासीगण परसा बुजुर्ग थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज हाल पता शक्ति नगर कालोनी किराए का कमरा थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर को एच0एन0 सिंह से धर्मपुर जाने वाली रोड से गिरफ़्तार किया गया । अभियुक्तगण को न्यायिक अभिरक्षा रिमांड हेतु माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है ।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनाँक 19/5/2022 को समय लगभग 10 बजे रात में वादिनी के पड़ोसियो का पारिवारिक विवाद हो रहा था जिसको छुडाने गये व्यक्ति वादिनी के पति (अर्जुन) की पडोसी के पारिवाजनो द्वारा ईंट से मारकर हत्या कर दी गयी । जिसके सम्बन्ध में वादिनी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 212/2022 धारा 302,34 भा0द0वि0 पंजीकृत हुआ ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पताः-
1. सुरेश सिंह पुत्र बद्री सिंह निवासी परसा बुजुर्ग थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज हाल पता शक्ति नगर कालोनी किराए का कमरा थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।
2. सागर सिंह पुत्र बद्री सिंह निवासी परसा बुजुर्ग थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज हाल पता शक्ति नगर कालोनी किराए का कमरा थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।
3. बद्री सिंह पुत्र स्व0 खदेरू सिंह निवासी निवासी परसा बुजुर्ग थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज हाल पता शक्ति नगर कालोनी किराए का कमरा थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का नाम:-
1- व0उ0नि0 नजर इमाम थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
2-उ0नि0 राम प्रवेश चौकी प्रभारी कौवाबाग थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
3-आरक्षी राकेश कुमार थाना शाहपुर गोरखपुर
4- आरक्षी आशुतोष यादव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
5-आरक्षी अरुण गुप्ता थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर । हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies