आज दिनांक 20.05.2022 को थाना गुलरिहा क्षेत्र के झुगिया तिराहा से मुगलहा तिराहे तक संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण हटवाया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा चलाए जा रहे अभियान, “स्वच्छ गोरखपुर सुन्दर गोरखपुर” एवं सुगम यातायात के क्रम में अतिक्रमण किये हुए ठेला कुलचे, बढ़ी हुई दुकानें, मकान के आगे बढ़ाकर कब्जा किये हुए, सामान रखकर, बोर्ड लगाकर रोड का अतिक्रमण तथा शहर को जाम से मुक्त करने के लिए अतिक्रमण विरोधी अभियान डॉ0 महेन्द्र पाल सिंह पुलिस अधीक्षक यातायात गोरखपुर के निर्देशन में झुगिया तिराहा से मुगलहा तिराहे तक चलाया गया । जो अवैध अतिक्रमण किए थे जेसीबी से तोड़ा गया साथ ही हिदायत दिया गया कि दोबारा लगाने पर दुगना जुर्माना काटा जाएगा। मौके पर उपस्थित प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल सीपी सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात जे.पी. सिंह, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा श्री अखिलानंद उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार वाजपेयी, मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज प्रवीण सिंह तथा नगर निगम की टीम एवं पुलिस बल एवं महिला पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहे, इस अभियान में स्थानीय नागरिकों का भरपूर सहयोग मिल रहा है ।हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव*

