शाहपुर थानाक्षेत्र मे दिनांक 06-05-2022 की रात्रि शराब पार्टी मे मारपीट व धक्का मुक्की के दौरान छत से गिरने से युवक की हुई मृत्यु के सम्बन्ध मे थाना शाहपुर पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाये जा रहे अभियान/निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के कुशल पर्यवेक्षण में व रणधीर कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में अभियान के क्रम में दिनांक 06/05/2022 को रात्रि समय करीब 11.30 बजे तीनो दोस्तों ने आपस में नशा किया नूर मोहम्मद पुत्र स्व0 शेर अली निवासी म0नं0 575 L B.G. रेलवे कालोनी बिछिया थाना शाहपुर गोरखपुर व आफताब अली पुत्र अकबर अली निवासी बैंक रोड अग्रवाल अस्पताल के सामने थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर ने शिवा चौहान पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी 626 जी बी0जी0 रेलवे कालोनी बिछिया थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर से मार पीट व धक्का मुक्की किये जिसके कारण छत से गिरने की वजह से शिवा चौहान की मृत्यु हो गयी । जिसके सम्बन्ध में मृतक शिवा चौहान के भाई द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके क्रम में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 193/22 धारा 304 भादवि शाहपुर गोरखपुर पर पंजीकृत कर विवेचना किया गया जिसमें 1. नूर मोहम्मद पुत्र स्व0 शेर अली निवासी म0नं0 575 L B.G. रेलवे कालोनी बिछिया थाना शाहपुर गोरखपुर 2. आफताब अली पुत्र अकबर अली निवासी बैंक रोड अग्रवाल अस्पताल के सामने थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर को पीएसी मोड के पास से समय करीब 09.45 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्तगण को न्यायिक अभिरक्षा रिमांड हेतु माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. नूर मोहम्मद पुत्र स्व0 शेर अली निवासी म0नं0 575 L B.G. रेलवे कालोनी बिछिया थाना शाहपुर गोरखपुर ।
2. आफताब अली पुत्र अकबर अली निवासी बैंक रोड अग्रवाल अस्पताल के सामने थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर ।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
बिछिया पीएसी मोड़ के पास , समय 09.45 बजे दिनांक 07.05.2022
गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 193/2022 धारा 304 भादवि थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1-उ0नि0 रामप्रवेश चौकी प्रभारी कौवाबाग थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
2-हे0का0 राजू उपाध्याय थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।
3-आरक्षी अनिल साहनी थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
शाहपुर थानाक्षेत्र मे दिनांक 06-05-2022 की रात्रि शराब पार्टी मे मारपीट व धक्का मुक्की के दौरान छत से गिरने से युवक की हुई मृत्यु के सम्बन्ध मे थाना शाहपुर पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार
मई 08, 2022
0
Tags
