सदर तहसील समाधान दिवस में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसपी सिटी के नेतृत्व में सुनी गई फरियाद
गोरखपुर।/संपूर्ण समाधान तहसील दिवस सदर तहसील में फरियादी अपने-अपने समस्याओं के समाधान के लिए पहुचे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर कुलदीप मीना पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण कुमार विश्नोई के नेतृत्व में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। तहसील सदर समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों की बारी बारी से समस्याओं को सुनकर संबंधित को निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। संपूर्ण समाधान तहसील दिवस में ज्यादातर मामले राजस्व भूमि विवाद व पारिवारिक समस्याओं का तहसील दिवस में आया हुआ था अधिकतर मामले जिनका न्यायालय में मामला विचाराधीन था वे आए हुए थे भूमि विवाद मामले में पुलिस व राजस्व की टीमें गठित कर विवादित स्थल पर भेज कर निस्तारित करने का निर्देश दिया गया कि अगले समाधान तहसील दिवस से पूर्व इन समस्याओं का निस्तारण कर दिया जाए जिससे अगले समाधान दिवस में आज के आए हुए फरियादी पुनः ना आए शासन के निर्देशानुसार महीने के पहले व तीसरे शनिवार को संपूर्ण समाधान तहसील दिवस आयोजित किया जाता है जिसमें एक छत के नीचे समस्त विभागों के संबंधित अधिकारी गण मौजूद रहकर आए हुए फरियादियों के समस्याओं का गुणवत्ता युक्त बिना किसी भेदभाव के निस्तारण करने का कार्य करते हैं। संपूर्ण समाधान तहसील दिवस में प्रमुख रूप से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर कुलदीप मीना पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण कुमार विश्नोई सदर तहसीलदार वीरेंद्र कुमार गुप्ता नायब तहसीलदार नगर विकास कुमार नायब तहसीलदार पिपराइच पंकज गुप्ता सहित अन्य संबंधित विभागों के समस्त अधिकारीगण मौजूद रहे। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
सदर तहसील समाधान दिवस में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसपी सिटी के नेतृत्व में सुनी गई फरियाद
मई 08, 2022
0
Tags
