Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

कैम्पियरगंज थाने की महिला सुरक्षा दल की पुलिस कर्मियों ने घर घर जाकर महिलाओं से हुई रू-ब-रू तथा सुरक्षा का दिया संदेश।

 कैम्पियरगंज थाने की महिला सुरक्षा दल की पुलिस कर्मियों ने घर घर जाकर महिलाओं से हुई रू-ब-रू तथा सुरक्षा का दिया संदेश।




कैम्पियरगंज थाने की महिला सुरक्षा दल की महिला पुलिस कर्मियों ने शुक्रवार को बीट पुलिस अधिकारी अभय प्रताप सिंह एवं आशुतोष कुमार की अगुवाई में सम्भ्रांत लोगों के घर घर जाकर  महिलाओं से बातचीत कर उनकी सुरक्षा की स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी ली और सुझाव भी मांगे  तथा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किसी भी परिस्थिति से निपटने को लेकर जानकारी के टिप्स देकर उन्हें जागरूक कर  रायसुमारी भी किया ।  जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कैम्पियरगंज थाने की पुलिस  महिला सुरक्षा दल की  रूचि वर्मा, रोशनी मौर्या, अमिता यादव की टीम नगरपंचायत चौमुखा कैम्पियरगंज ,बाजार स्थित परिवारों मे करीब 10बजे   ब्लाक प्रमुख अश्वनी जैसवाल , पूर्व  प्रमुख प्रतिनिधि व समाजसेवी अखिलेश जैसवाल , पूर्व जिलापंचायत सदस्य ओमप्रकाश प्रधान, पत्रकार धर्मेन्द्र त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता बीरेंद्र कुमार सिंह स्वर्ण ब्यवसायी धनंजय वर्मा सहित दर्जनों संभ्रांत परिवारों के घरों में जाकर महिलाओं से रू-ब-रू होकर बातचीत कर महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तत्पर महिला सुरक्षा दल के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देकर सुरक्षा सम्बन्धी कई टिप्स भी बताया। सम्भ्रांत परिवार की निर्मला , प्रीती जैसवाल , नेहा , सरोज,अर्चना , जान्हवी, सहित दर्जनों महिलाओं ने पुलिस कर्मी सदस्यों से रू-ब-रू होकर बातचीत कर सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी के साथ ही महिला पुलिस कर्मियों के सद्भावना एवं सौहार्द परख बातचीत से काफी प्रभावित महसूस  किया  । निर्मला देवी ,नेहा, प्रीती जैसवाल, सरोज , अर्चना वर्मा आदि  शिक्षित महिओ ने बताया कि महिला सुरक्षा दल का यह प्रयास महिला सुरक्षा को लेकर सराहनीय है और महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में पहली बार ऐसा सकारात्मक कदम पुलिस कर्मियों से देखने को मिला है ।उन्होंने कहा कि  पुलिस विभाग के इस कदम से महिलाओं में विश्वास पैदा होगा तथा पुलिस की छवि भी समाजिक रुप में निखरेगी।
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies