बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने वाले अजीजुल्लाह मौलाना को कैम्पियरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की एक बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने के आरोपी को मंगलवार को कैम्पियरगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के मोदी गंज तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । आरोपी अभियुक्त की पहचान संतकबीरनगर जिले के थाना दुधारा के चाई कला निवासी अजीजुल्लाह मौलाना पुत्र यार मोहम्मद के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार अजीजुल्लाह मौलाना को मुखबिर की सूचना पर कैम्पियरगंज थाना प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह ने राजेंद्र सिंह कांस्टेबल एकांश कुमार, महिला कांस्टेबल अराधना गौड़ की टीम को तत्काल क्षेत्र में रवाना कर दिया जहां अभियुक्त अजीजुल्लाह को मोदी गंज तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया।इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह ने बताया कि मुकदमा अपराध संख्या 77/2022धारा 363,366 के मामले में पुलिस की तलाश थी । हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने वाले अजीजुल्लाह मौलाना को कैम्पियरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
मई 11, 2022
0
Tags
