Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे "तरूण सुरक्षा" अभियान के तहत जनपद

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे  "तरूण सुरक्षा" अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी गण/थाना प्रभारियों द्वारा छात्र/छात्राओं की सुरक्षा हेतु विद्यालयों में जाकर प्रबन्धकों एवं प्रधानाचार्यों के साथ गोष्ठी की गई ।

आज दिनांक 10.05.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में एवं  पुलिस अधीक्षक यातायात डा0 एम.पी सिंह (नोडल अधिकारी) के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे है "तरूण सुरक्षा" अभियान के तहत छात्र/छात्राओं की सुरक्षा हेतु विद्यालयो में जाकर प्रबन्धकों एवं प्रधानाचार्यों के साथ गोष्ठी की गई । जनपद में स्थापित विद्यालयो में सभी थाना क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी गण/थाना प्रभारियों द्वारा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सनिश्चित करने हेतु तथा प्रधानाचार्य/शिक्षक/कर्मचारियों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिये जागरूक किया गया । अभियान के तहत सभी स्कूल के प्रधानाध्यापकों/ प्रधानाचायों/प्रबन्धकों के साथ गोष्ठी कर स्कूली बच्चों की सुरक्षा व उनके विकास के प्रति उनकी जिम्मेदारियों से भलीभॉति अवगत कराते हुये उनमें चेतना व जागरूकता पैदा की गई तथा उन्हें शासन की मंशा व पुलिस से सम्बन्धित योजनाओं से अवगत कराया गया । इसी क्रम में प्रत्येक स्कूल में अध्यापन कार्य करने वाले अध्यापक, ऑफिसियल स्टाफ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, वाहन चालको तथा अन्य सहायकों के फोटो, नाम, पता, मोबाईल नम्बर संग्रहित कर उनका चरित्र सत्यापन, वाहन चालकों का मेडिकल कराकर व उनके ड्राईविंग लाईसेंस व अनुभव की जानकारी प्राप्त किया गया , वाहन चालकों के पूर्व क्रियाकलापों के सम्बन्ध में भी जानकारी एकत्रित की गई । इसी क्रम में मा0 उच्चतम न्यायालय द्वारा स्कूली वाहनों के सम्बन्ध में दिये गये नियमों-निर्देशों के सम्बन्ध में भलीभॉति अवगत कराते हुये उसका अक्षरशः अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया गया । हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies