कैम्पियरगंज क्षेत्र के ईंट भट्ठों की कामकाजी महिलाओं को महिला सुरक्षा दल की टीम ने किया जागरूक।
कैम्पियरगंज थाना प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह के नेतृत्व में रविवार को महिला पुलिस सुरक्षा दल की सुरक्षा कर्मियों ने थाना क्षेत्र के ईट भट्ठे पर कामकाजी महिलाओं एवं बच्चों से मिलकर उनकी स्थिति की जानकारी लेकर उन्हें जागरूक किया तथा उन्हें पुलिस सुरक्षा का भरोसा दिलाया। प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह ने कहा कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है और हर संभव महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कृत संकल्पित है। महिला सुरक्षा दल की रोशनी मौर्या ,अजीता ने ईट भट्ठे पर कामकाजी महिलाओं को साक्षर बनाने पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं का साक्षर या शिक्षित होने से एक परिवार शिक्षित होता है। उन्होंने उन सभी महिलाओं को उनके बच्चों को हर हाल में स्कूल भेजनकर उन्हें पढ़ाने पर जोर दिया गया। इस अभियान में अभय प्रताप सिंह, मुकेश कुमार, सहित कई महिला सुरक्षा दल की सदस्य मौजूद रहीं।
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
कैम्पियरगंज क्षेत्र के ईंट भट्ठों की कामकाजी महिलाओं को महिला सुरक्षा दल की टीम ने किया जागरूक।
मई 09, 2022
0
Tags
