महापौर आवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह
गोरखपुर।/प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में देश और प्रदेश तेजी से तरक्की कर रहा है। शुक्रवार शाम मिर्जापुर स्थित महापौर सीताराम जायसवाल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने कहा कि नगर निगम बहुत अच्छा काम कर रहा है। महापौर ने कहा कि गोरखपुर का लगातार विकास मुख्यमंत्री की देन है।
प्रभारी मंत्री ने गौ पालन के लिए देवमुन्ना देवी गौ सेवा ट्रस्ट की ओर से संचालित कपिला गिर गौशाला के संचालक अजय जायसवाल की तारीफ की। महापौर, अनिल जायसवाल,संजय जायसवाल और अजय जायसवाल ने प्रभारी मंत्री को गौसेवा पर आधारित फोटो एलबम भेंट की। संचालन उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा और आभार ज्ञापन व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन ने किया।
इस दौरान माध्यमिक शिक्षा की राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी,गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार,उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा,जितेंद्र सैनी, आलोक सिंह विशेन, छट्ठी लाल गुप्ता बब्लू,अमरनाथ यादव,राधेश्याम रावत,देवेंद्र गौड़ पिंटू,संजीव सिंह सोनू, अनिल सिंह,विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव