"आपरेशन पाताल" के तहत दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लूट की सामग्री नगदी व अवैध तमंचा बरामद
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद गोरखपुर द्वारा जनपद में अवैध शस्त्रो के प्रयोग के रोकथाम हेतु "आपरेशन पाताल" के साथ साथ अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही करने व जनपद में हो रही लूट/छिनैती की घटना के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण मे प्र0नि0 थाना रामगढ़ताल के कुशल नेतृत्व में थाना रामगढ़ताल की पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 26.05.2022 को मुखबिर खास की सूचना पर डोमवा ढाला, थाना रामगढ़ताल गोरखपुर से समय करीब 06.10 बजे दो शातिर लुटेरे मय लूट के मोबाइल, नगदी सहित अवैध तमंचा व कारतूस बरामद कर बाद गिरफ्तारी अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार व बरामद करने वाली पुलिस टीम-
1. प्र0नि0 सुशील कुमार शुक्ला, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर
2. व0उ0नि0 शेष कुमार शर्मा, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर
3. उ0नि0 पुरुषोत्तम आनन्द सिंह, प्रभारी चौकी आजाद नगर, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर
4. उ0नि0 विशाल कुमार उपाध्याय, प्रभारी चौकी आजाद चौक, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर
5. हे0का0 कृष्ण कुमार सिंह, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर
6. का0 बबलू यादव, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर
7. का0 देवेन्द्र सिंह यादव, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर
8. का0 प्रवीण कुमार, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर
9. का0 राम भरत यादव, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर
