Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

चोरी की दो मोटरसाईकिल के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

 चोरी की दो मोटरसाईकिल के साथ शातिर चोर गिरफ्तार
 
      वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दक्षिणी के मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 08.05.2022 को मुखबीर खास की सूचना पर पीएचसी ढेबरा बाजार के बगल स्थित पान की दुकान के पास से अभियुक्त रिंकू उर्फ धर्मेन्द्र राय पुत्र संतराय निवासी बरांव थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को मु0अ0सं0 79/2022 धारा 379 भादवि में चोरी गये मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया, तथा अभियुक्त से पुछताछ पर अभियुक्त द्वारा कुछ दिन पहले थाना क्षेत्र धनघटा जनपद संतकबीरनगर से चोरी गये मोटरसाईकिल को उसकी निशादेही पर कस्बा सिकरीगंज मे कबाड़ी के दुकान के पीछे झाड़ी मे छिपाकर रखा था को बरामद कर नियमानुसार मौके पर फर्द बरामदगी की कार्यवाही कर अभियुक्त को समय 05.10 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।  

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता–
रिंकू उर्फ धर्मेन्द्र राय पुत्र संतराय निवासी बरांव थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर  

गिरफ्तारी का स्थान व समय –
पीएचसी ढेबरा बाजार के बगल स्थित पान की दुकान के पास-  दिनांक 08.05.2022 समय 05.10 बजे
 
आपराधिक इतिहास –
01-    मु0अ0सं0- 79/2022 धारा 379,411 IPC थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
02-    मु0अ0सं0 95/2020 धारा 392,411 भादवि थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
03-    मु0अ0सं0 442/2020 धारा 307 भादवि थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
04-    मु0अ0सं0 443/2020 धारा 379,411 भादवि थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
05-    मु0अ0सं0 584/2020 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर  

बरामदगी-
01-    एक अदद मोटरसाईकिल UP 53 CW 5568 हीरो पैसन प्रो सम्बन्धित मु0अ0सं0 79/2022 धारा 379,411 भादवि
02-    एक अदद मोटरसाईकिल UP 58 X 3292 हीरो स्पेंडर प्लस थाना क्षेत्र धनघटा संतकबीरनगर से चोरी की गई ।  

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम का विवरण-
01-    उ0नि0 श्री चन्दन कुमार सिंह थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
02-    उ0नि0 प्रशि0 श्री अशोक दीक्षित थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
03-    का0 केशव बिन्द थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
04-    का0 राजेश यादव थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies