Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

अंग्रेजी विभाग द्वारा आयोजित होंगी तीन प्रतियोगिताएं लिटरेरी क्लब के तत्वावधान में होंगे कार्यक्रम

अंग्रेजी विभाग द्वारा आयोजित होंगी तीन प्रतियोगिताएं
लिटरेरी क्लब के तत्वावधान में होंगे कार्यक्रम

दीन दयाल गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के द्वारा साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लिटरेरी क्लब के तत्वाधान में 21 मई को विभाग में    पी जी सेमेस्टर के विद्यार्थियों  के लिए 3 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत कहानी लेखन, वकृता  / सस्वर  पाठ प्रतियोगिता तथा पोस्टर लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवम उनके अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर लाने के लिए विभाग में 21 मई को तीन तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। नई शिक्षा नीति और नैक मूल्यांकन में भी इस प्रकार की एक्स्ट्रा करिकुलर  एक्टिविटीज  को बहुत महत्वपूर्ण  कहा गया हैं।  प्रो अजय विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

1) कहानी लेखन प्रतियोगिता — इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के द्वारा अपनी एक लघु कहानी को 500 से 700 शब्दों के बीच में लिखकर 21 तारीख को विभाग में जमा कराना होगा।
2) वकृता  / सस्वर  पाठ प्रतियोगिता  इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के द्वारा अपनी पसंद के किसी कविता या कविता के अंश अथवा किसी नाटक के अंश की प्रस्तुति 21 मई को दोपहर 1:00 बजे विभाग में करनी होगी।
3) पोस्टर लेखन प्रतियोगिता *— इस प्रतियोगिता मे प्रतिभागियों को कालानुक्रमिक क्रम में किसी भी पाठ का विषयगत फ़्लोचार्ट तैयार करके 21 मई को विभाग में जमा करना होगा। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies