ब्लैक फिल्म लगे वाहनो व बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाया गया अभियान-
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर के नेतृत्व में ब्लैक फिल्म लगे वाहनो व बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाये गया अभियान के क्रम में आज दिनांक 26-05-2022 को 174 वाहनो से ब्लैक फिल्म हटाया गया एवं चालान किया गया तथा बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले 863 लोगो का चालान किया गया । साथ ही पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर द्वारा जनता को यातायात नियमो के प्रति जागरुक करते हुये सीट बेल्ट/हेलमेट पहनना, ओवरस्पीडिंग न करना, रेड लाइट जम्पिंग न करना, वाहन चलाते हुए मोबाइल फोन /एयर फोन का प्रयोग नहीं करना, नशे की हालत में वाहन न चलाने आदि के संबंध में बताया गया ।

