चोरी के रुपयो के साथ अभियुक्त 12 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
दिनांक 23.06.2022 की रात्रि मे अज्ञात चोरो द्वारा ग्राम परसौना टोला केवटहिया थाना गुलरिहा गोरखपुर मे वादी के घर मे घुस कर अलमारी मे से नकदी, मोबाईल फोन व आभूषण अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की गयी थी । जिसके सम्बन्ध मे वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 241/22 धारा 380 भादवि थाना गुलरिहा गोरखपुर पंजीकृत हुआ था जिसके सम्बन्ध मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिये गये थे ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के आदेश के क्रम मे पुलिस अधीक्षक उत्तरी जनपद गोरखपुर के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा मय टीम द्वारा दिनांक 24.06.2022 को काफी प्रयास के बाद अभियुक्त गुलशन पुत्र ऋषि शर्मा निवासी परसौना थाना गुलरिहा गोरखपुर को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नाम पद
1. प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार बाजपेयी थाना गुलरिहा गोरखपुर
2. उ0नि0 ज्योति नरायन तिवारी थाना गुलरिहा गोरखपुर
3. हे0का0 संजय कन्नौजिया थाना गुलरिहा गोरखपुर
4. का0 दीपु कुमार थाना गुलरिहा गोरखपुर
5. का0 विश्वजीत सिंह थाना गुलरिहा गोरखपुर
