Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

वर्ष 2021 में लूट की घटना कारित करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 वर्ष 2021 में लूट की घटना कारित करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 



हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर, के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध त्वरित चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक उदय शंकर कुशवाहा मय टीम द्वारा मु0अ0स0- 369/21 धारा 392 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र दुर्गा प्रसाद नि0 सेमरा नं0 2  थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर को ग्राम सेमरा नं0 2   थाना गुलरिया गोरखपुर से दिनांक 23.06.2022 समय 04.02 बजे गिरफ्तार किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


घटना का संक्षिप्त विवरण– वादिनी मुकदमा द्वारा भारतीय स्टेट बैंक से 49000 निकालकर अपने घर जा रही थी कि घर पहुंचने से 50 मीटर पहले एक मोटरसाइकिल सवार धक्का मारकर झोले में रखा 49000 रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक व पर्स मे रखा 500 रुपये लेकर भाग गया था । जिसके संबंध में वादिनी की निशानदेही एवं मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र दुर्गा प्रसाद नि0 सेमरा नं0 2  थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । 


गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का नाम–

1.उ0नि0 रामचन्द्र राय थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर 

2.का0 अखिलेश य़ादव थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर

3. कां0 सुरेश यादव थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies