Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

गोवध के आरोप में फरार चल रहे 25-25 हजार रुपये के इनामिया 02 नफर शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

 गोवध के आरोप में फरार चल रहे 25-25 हजार रुपये के इनामिया 02 नफर शातिर अभियुक्त गिरफ्तार



हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

         

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा "अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी" के संबंध में चलाये जा रहे अभियान/निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ गोरखपुर के कुशल निर्देशन में रणधीर कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 19/06/2022 को थाना क्षेत्र में हो रही आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व तलाश वांछित/वारंटी के दृष्टिगत उ0नि0 कुँवर गौरव सिंह चौकी प्रभारी असुरन, उ0नि0 संतोष सिंह चौकी प्रभारी पादरी बाजार , उ0नि0 राकेश कुमार हल्का प्रभारी व उ0नि0 रामानुज सिंह यादव चौकी प्रभारी हड़हवाफाटक द्वारा सक्रियता दिखाते हुए थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 001/2022 , मु0अ0सं0 16/2022 व मु0अ0सं0 463/2021 के वांछित अभियुक्तगण 1.विशाल चौहान पुत्र स्व0 अजीत चौहान निवासी जंगल अहमद शाह टोला शाहपुर थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर व 2. सुमित कुमार निषाद पुत्र शिव कुमार निषाद निवासी जंगल धूषण हसनगंज थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर को लाला बाजार चौराहा से गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्तों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा 25-25 हजार रूपये का इमाम घोषित किया गया  था । अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का नाम:-

1. उ0नि0 कुँवर गौरव सिंह चौकी प्रभारी असुरन थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर । 

2. उ0नि0 संतोष सिंह चौकी प्रभारी पादरी बाजार थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर । 

3.उ0नि0 रामानुज सिंह यादव चौकी प्रभारी हड़हवाफाटक थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर । 

4.उ0नि0 राकेश कुमार थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।

5.का0 राकेश कुमार थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर । 

6.का0 दिलीप कुमार यादव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।

7.का0 प्रमोदय यादव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies