Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

7000 दीपों से "दीप कोलाज" बना कर उकेरा मुख्यमंत्री का चित्र

 7000 दीपों से "दीप कोलाज" बना कर उकेरा मुख्यमंत्री का चित्र



जागरूक गोरखपुर फाउंडेशन एवं गोरखपुर उद्योग व्यापार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ दीप कोलाज कार्यक्रम


हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


➡️मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर उनके यशस्वी जीवन की कामना को समर्पित कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

➡️रंगीन दीपों से नौकायन स्थित जेट्टी पर उकेरा मुख्यमंत्री का चित्र।


गोरखपुर  जागरूक गोरखपुर (जागो) फाउंडेशन एवं गोरखपुर उद्योग व्यापार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रामगढ़ताल स्थित नौकायन जेटी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीते 05 जून के जन्मदिन के अवसर पर उनके यशस्वी जीवन की कामना को।लेकर रोचक एवं अनूठे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

लगभग 22 कलाकारों नें सात हज़ार दीयों द्वारा रंगीन दीपकों के कोलाज से उत्तर प्रदेश के पटल पर मुख्यमंत्री के मुस्कुराते चेहरे की तस्वीर उकेरने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री के पचासवें जन्मदिन पर 50 वर्ग मीटर के दायरे में केसरिया बैकग्राउंड में उकेरा गया मुख्यमंत्री का मुस्कुराता चित्र बेहद आकर्षक लग रहा था।

चूंकि जागरूक गोरखपुर फाउंडेशन द्वारा विगत पांच जून को महामहिम राष्ट्रपति के दौरे के कारण इस कार्यक्रम का आयोजन टल गया था। 

इस अवसर पर नागरिक समाज के 50 लोगों को पौधे देकर सम्मानित भी किया गया। 

जागरूक गोरखपुर फाउंडेशन के अमित सिंह पटेल ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री की मुखाकृति को दीप कोलाज के माध्यम से चित्रित करने का यह उत्तर प्रदेश का पहला कार्यक्रम है। यह नागरिक समाज की ओर से मुख्यमंत्री को शुभकामना देने का अनूठा प्रयास है जो आगे भी जारी रखा जाएगा ।

गोरखपुर उद्योग व्यापार असोसिशन के जिलाध्यक्ष नितिन जायसवाल नें सभी का आभार प्रकट कर शुभकामना दी।


कार्यक्रम में इनका हुआ सम्मान


पुष्प दंत जैन, डॉ एस के लाठ, रोली लाठ, गिरजा शंकर जायसवाल, विवेक अग्रवाल, डॉ मनोज जायसवाल, जसपाल सिंह, विनय गौतम, दुर्गेश बजाज, प्रो हर्ष सिन्हा, डॉ ऋषभ गोयल, परमानन्द पाण्डेय , अनूप किशोर अग्रवाल, रमेश चंद गुप्ता, राजीव शुक्ला, महावीर गुप्ता, अलोक चौरसिया, उमेश मधेसिया, आशीष नदन सिंह, अनुपम सहाय, प्रेम प्रकाश गिरी, धीरज सिंह, सुनीता बरनवाल, श्रीनारायण पाण्डेय जी आर बरनवाल,  कनक हरी इत्यादि 


इन कलाकारों ने बनाया दीप कोलाज

शिवम गुप्ता, शिवम कुमार, शिवम शर्मा, शीनीला द्विवेदी, शालिनी पासवान, साक्षी दुबे, सुष्मिता गुप्ता, प्राची पाठक, गौरी, अभिषेक, रोशन, प्रकाश राव, निकिता यादव, मौसम सिंह, हर्षिता, नीशू यादव, बबीता, काजल साहनी, रेखा, अनामिका, रितु व तरुण सरावगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies