कैम्पियरगंज थाने में वर्षों से बंद लावारिस वाहनों की होगी नीलामी , परिवहन अधिकारी ने किया मूल्यांकन।
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
मिली जानकारी के अनुसार वृहस्पतिवार को परिवहन विभाग की टीम ने थाने पहुंचकर लावारिस बंद वाहनों का मुआयना कर स्थिति की जानकारी ली। इस सम्बन्ध में कैम्पियरगंज थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह ने बताया कि थाने में पुलिस एवं परिवहन विभाग के द्वारा दर्जनों दो पहिया, थ्री व्हीलर, चारपहिया एवं भारी वाहन जो क ई वर्षों से थाने में लावारिस बंद पड़े हैं उसकी शीघ्र नीलामी की प्रक्रिया पूरी कराने को लेकर वाहनों का मुआयना किया गया है ।
उन्होंने बताया कि 23जून वृहस्पतिवार को परिवहन विभाग की एक टीम थाने पहुंचकर लावारिस हालत में पड़े वर्षों से बंद सभी दोपहिया चार पहिया एवं कुछ भारी वाहनों का मौका मुआयना कर उसके मूल्यांकन लिस्ट को तैयार किया है और शीघ्र ही बंद सभी लावारिस वाहनों की नीलामी प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मुआयना के समय ए आरटीओ गोरखपुर, एस एस आई राकेश कुमार सिंह, एस आई अतुल कुमार तिवारी, सुरेश यादव, राघवेन्द्र पाल मधुरेश त्रिवेदी, प्रधान लिपिक ओपी सिंह, मधूसुदन मिश्र, बीट अधिकारी अभय प्रताप सिंह , आशीष कुमार सिंह सहित कई पुलिस एवं परिवहन विभाग के कर्मी मौजूद रहे।
.jpeg)
