Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

कैम्पियरगंज पुलिस ने गैगेस्टर अभियुक्त शक्ति गौड़ को किया गिरफ्तार।

 कैम्पियरगंज पुलिस ने गैगेस्टर अभियुक्त शक्ति गौड़ को किया गिरफ्तार।




हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


मिली जानकारी के अनुसार कैम्पियरगंज पुलिस ने बुधवार को गैंगेस्टर एक्ट के एक अभियुक्त को थाना क्षेत्र के राजपुर तिराहे से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। आरोपी की पहचान  शक्ति कुमार गौड़ पुत्र राजेश गौड़ निवासी ग्राम कानापार थाना पीपीगंज जिला गोरखपुर एवं हाल मुकाम ग्राम माधोनगर थाना पनियरा जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। बुधवार को थाना कैम्पियरगंज  प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह एवं एस एस आई राकेश कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के राजपुर तिराहे पर शातिर अपराधी शक्ति कुमार गौड़ छुपकर मौजूद है जिसपर तत्काल प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह एवं एस एस आई राकेश कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और घेरा बंदी कर शातिर अपराधी शक्ति गौड़ को दबोच लिया।प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह ने बता कि पकड़े गए अभियुक्त का अपराधिक इतिहास है थाना पीपीगंज में 34/2022  3(1 ) यूपी गैगेस्टर एक्ट के तहत पंजीकृत मुकदमे में पुलिस को तलाश थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies