थाना ए.एच.टी.यू जनपद गोरखपुर
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
आज दिनांक 08/06/22 को जनपद गोरखपुर के हौसला ट्रेनिंग सेंटर महिला चिकित्सालय गोरखपुर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में पॉक्सो एक्ट की पीड़िताओ के चिकित्सीय परीक्षण में हो रहे अनावश्यक विलंब व विवेचको के समक्ष आ रही परेशानियों के दृष्टिगत महिला चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी गण की कार्यशाला का आयोजन पुलिस अधीक्षक अपराध के निकट पर्यवेक्षण में संपन्न की गई । जिसमें पॉक्सो एक्ट से संबंधित विभिन्न नए प्राविधानों/ नियमों के संबंध में जिला महिला चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी गण को वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी गोरखपुर श्री रणविजय सिंह द्वारा जानकारी दी गई व बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य द्वारा भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी गोरखपुर , डाक्टर नीना त्रिपाठी सीनियर कंसल्टेंट व अन्य चिकित्सकगण, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री मति बंदना सिंह एवं सदस्य गण , निरीक्षक श्री जय नारायण शुक्ल प्रभारी निरीक्षक AHT गोरखपुर उपस्थित रहे।
