परिवार परामर्श केन्द्र गोरखपुर
महिला थाना गोरखपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों द्वारा पति के मृत्यु के बाद उसके परिवारीजनो में टेम्पो को लेकर चल रहे विवाद का कराया गया निस्तारण
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
आज दिनांक 22.06.2022 को आवेदिका रेशमा खातून पत्नी जियाउल हक निवासी अमरूतानी बाग, थाना गोरखनाथ, गोरखपुर के दिये गये प्रार्थना पत्र जिसमें टेम्पो के मालिकान हक को लेकर हो रहे विवाद के संबंध में परिवार परामर्श केन्द्र के सदस्यो द्वारा लगातार काउंसलिंग की गई और दोनों पक्षों को कानूनी पहलू से अवगत कराया गया । जाँच के क्रम में ज्ञात हुआ कि मृतक जिआउल हक ने दो शादियाँ की थी और उसकी मृत्यु के बाद उसके पास एक टेम्पो था जो कि आवेदिका रेशमा के पति स्व0 जियाउल हक ने आवेदिका रेशमा के पिता से पैसा लेकर जिआउल हक ने आटो रिक्शा UP 53GT1884 खरीदा था। रेशमा का दावा आटो रिक्शा पर सही पाया गया और जिआउल हक की माता कमालुन्नीशा व देवर बदरूल हक उर्फ सोनू जो कि आटो रिक्शा पर गैरकानूनी कब्जा बना रखे थे उनको आटो रिक्शा वापस करने पर राजी किया गया। आज दिनांक 22/06/2022 को परिवार परामर्श केन्द्र गोरखपुर पर सभी पक्षों की उपस्थिति में आटो रिक्शा का उचित आदान प्रदान उल्लिखित अनुबंध पर काउंसलर देवेन्द्र कुमार व प्रभारी भूपेंद्र मिश्रा द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित करके रिकार्ड बना कर, आटो रिक्शा व आटो रिक्शा की चाभी का गुच्छा आदान प्रदान करते हुये आवेदिका रेशमा खातून को नियमानुसार सौंप कर मामले का निस्तारण कराया गया।
इस प्रकरण को सुलझाने में काउंसलर देवेन्द्र कुमार, प्रभारी भूपेंद्र मिश्रा, मुख्य आरक्षी महिला अनीता पांडे, कौशल्या चौहान, करिश्मा गुप्ता आरक्षी रेनू उपाध्याय,रंजू मिश्रा की भूमिका महत्वपूर्ण रही। परिवार परामर्श केन्द्र गोरखपुर इस प्रकरण के सुखद अंत पर दोनों पक्षों को सौहार्द व समझदारी प्रदर्शित करने पर आभार प्रकट करता है।
